फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The miscreants who entered the house blew the jewellery, beat the owner with a stick and broke the head of the building owner

घर का ताला तोड़कर उड़ाए जेवरात, भवनस्वामी पर किया हमला

Wed, 06 Oct 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who entered the house blew the jewellery, beat the owner with a stick and broke the head of the building owner
झांसी। बड़ागांव इलाके के चंदपुरा कस्बा में बीती रात चोर एक घर में घुस गए। चोरों ने घर के भीतर रखा सारा जेवरात समेट लिया। बाहर निकलते समय भवन स्वामी को उनकी आहट मिल गई। उसके विरोध करने पर बदमाशों ने डंडे से मारकर उसका सिर फोड़ दिया और फरार हो गए। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चंदपुरा निवासी देवप्रसाद कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि तीन अक्तूबर को दीवार लांघकर घर के अंदर घुस आए। पीछे के कमरे में बदमाश पहुंच गए। वहां तीन जोड़ी पायल, एक हॉफपेटी, पंाच जोडी बिछिया, एक जोड़ी चूड़ी, एक मंगलसूत्र समेत दस हजार रुपये एक बक्से में रखा था। बदमाश यह बक्सा ही अपने साथ ले गए। बाहर निकलते समय आहट लगने पर उनका लड़का श्यामलाल कमरे में पहुंचा। बदमाशों ने उसे देखते ही उसके ऊपर हमला बोल दिया। डंडे से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। श्याम के चेहरे पर भी चोट आ गई। एसओ परमेंद्र सिंह के मुताबिक अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed