फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The miscreants took away two and a half lakh cash and jewelry after killing the woman

Jhansi News: महिला की हत्या कर ढाई लाख की नकदी और गहने ले गए बदमाश

Fri, 14 Apr 2023 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
The miscreants took away two and a half lakh cash and jewelry after killing the woman
झांसी/ मोंठ। थाना शाहजहांपुर के पांडोरी गांव में घर में घुसकर एक महिला की हत्या कर दी गई। बदमाश घर से एक लाख नकद और डेढ़ लाख रुपये की कीमत के गहने भी ले गए हैं। पति को महिला की लाश घर के आंगन में चारपाई पर पड़ी मिली। उसका मंगलसूत्र कमरे के अंदर टूटा हुआ मिला है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक बदमाश लूटपाट करने आए थे। विरोध करने पर उन्होंने महिला की हत्या कर दी और लूटपाट करके भाग गए। हालांकि पुलिस लूटपाट की बात से इंकार कर रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि मौके पर लूटपाट से संबंधित कोई भी साक्ष्य नहीं पाए गए हैं। पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सुमन श्रीवास (32) पत्नी अरविंद श्रीवास बृहस्पतिवार की रात घर में अकेली थी। पति अरविंद खेती करता है। रात में वह मंदिर गया था। घर में सुमन और उसके दो बेटे अंशु (9) और पिनित (7) थे। रात 2 बजे अरविंद घर लौटकर आया तो पत्नी ने गेट नहीं खोला। थोड़ी देर बाद अंशु ने दरवाजा खोला। अंदर गया तब भी पत्नी नहीं जगी। यह देखकर वह अंदर गया तो देखा कि पत्नी आंगन में चारपाई पर मरी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहलेे ही अरविंद ने मटर और चना की उपज बेची थी। घर में उपज का करीब एक लाख रुपया रखा हुआ था। बदमाश अलमारी तोड़कर एक लाख रुपया और करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात ले गए। माना जा रहा है कि करीब पांच बदमाश घर में घुसे थे। सुमन ने बदमाशों से संघर्ष किया होगा, इससे मंगलसूत्र टूट कर कमरे में गिर गया होगा।


उधर, हत्या के बाद झांसी से डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। घटनास्थल से खोजी कुत्ता छत पर गया। खोजी कुत्ते की निशानदेही पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। वहीं, पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। सीओ मोंठ श्वेता कुमारी का कहना है कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है। पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed