फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   the mess found in ispection

गलियों की सफाई देखने निकले नगर आयुक्त, मिली गंदगी

Thu, 06 Aug 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
the mess found in ispection
सफाई व्यवस्‍था का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण।
झांसी। महानगर की सफाई व्यवस्था का हाल देखने के लिए बुधवार को नगर आयुक्त निकले। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने गलियों में सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान नालियों में गंदगी मिली। दोपहर में कूड़ा उठान होने पर नगर आयुक्त अवनीश राय ने सफाई निरीक्षक और डोर टू डोर कूड़ा कंपनी को नोटिस देने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने एक अगस्त के अंक में जरा गलियों के अंदर भी झांक लेते साहब शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने नई बस्ती और बड़ागांव गेट मढ़िया का निरीक्षण किया। इस दौरान नई बस्ती क्षेत्र की गलियों में नालियों में सफाई नहीं होने पर उन्होंने सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए। वहीं बड़ागांव गेट गणेश मढ़िया के निरीक्षण के दौरान कूड़ा नहीं पाया गया। यहां लोगों ने शिकायत की कि कूड़ा समय से नहीं उठता है और न चूने का छिड़काव होता है। इसके बाद नगर आयुक्त ने नंदनपुरा पुलिया पर नाले का निरीक्षण किया। चीफ इंजीनियर को नालेे की सफाई कराने के लिए कहा। यहां पर डोर टू डोर कूड़ा कंपनी की गाड़ियां दोपहर में कूड़ा उठाती मिलीं। जिस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक लाल बहादुर और क्षेत्र की कूड़ा कलेक्शन कंपनी को नोटिस देने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, चीफ इंजीनियर एलएन सिंह, अधिशासी अभियंता अमित शर्मा, जोनल सेनेटरी आफिसर आरके लवानिया, क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक रघुराज सिंह और अभिलाष रायकवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed