फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The mastermind of the conversion case escaped by dodging the police

Jhansi News: पुलिस को चकमा देकर भाग निकला धर्मांतरण मामले का मास्टरमाइंड

Sun, 20 Aug 2023 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
The mastermind of the conversion case escaped by dodging the police
- निवाड़ी में पुलिस के पहुंचने से पहले ही निकल भागा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


झांसी। धर्मांतरण मामले का मास्टरमाइंड माने जाने वाला पास्टर ऑस्टिन स्मिथ पुलिस को एक बार फिर चकमा देने में कामयाब रहा। पुलिस को उसके निवाड़ी में होने की सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह भाग निकला।

29 जुलाई प्रेमनगर के महावीरन में पुलिस ने धर्मांतरण के बड़े खेल का भंडाफोड़ किया था। पुलिस अब तक अभिषेक कुमार, पूनम चौधरी, उसके पति संतोष चौधरी समेत पास्टर रोशनी लाल को गिरफ्तार कर चुकी लेकिन, मुख्य आरोपी पास्टर ऑस्टिन पुलिस के हाथ नहीं आया। मोबाइल लोकेशन से पुलिस को उसके निवाड़ी में होने की सूचना मिली थी लेकिन, उसे पुलिस के पहुंचने की भनक पहले ही लग गई। पुलिस अफसरों के मुताबिक ऑस्टिन के हाथ आने पर ही पूरे खेल से पर्दा उठ सकेगा। डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने भी समीक्षा करके पूरे मामले का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया था। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed