फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The married woman had hanged herself due to her husband not talking

Jhansi News: पति के बात न करने से दुखी होकर विवाहिता ने लगाई थी फांसी

Sun, 20 Aug 2023 11:25 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
The married woman had hanged herself due to her husband not talking
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। चिरगांव के पट्टी कुम्हर्रा गांव में विवाहिता बबीता के फांसी लगाने के बाद उसके पिता ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाए हैं। पिता कल्याण के मुताबिक सोमवार को बबीता बिना घर का कामकाज निपटाए मंदिर चली गई थी। इससे पति, सास और ससुर उससे नाराज हो गए। उन लोगों ने उससे बात करना बंद कर दिया। इससे बबीता बहुत दुखी हो गई और उसने शुक्रवार को फांसी लगा ली थी। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दतिया के बहादुरपुर गांव निवासी कल्याण सिंह के मुताबिक उन्होंने अपनी बड़ी बेटी बबीता (24) की शादी 20 मई 2020 को की थी। ससुरालीजन बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे। पिछले सोमवार को बबीता सुबह मंदिर चली गई। इससे पति व सास नाराज हो गए। उसके फांसी लगाने की बात भी उन लोगों ने नहीं बताई। पड़ोस के लोगों से जानकारी मिली। उन्होंने अंतिम संस्कार के बाद तहरीर देने की बात कही है। उधर, बबीता के ससुर मर्दन का कहना है कि किसी ने दहेज नहीं मांगा, सारे आरोप झूठे हैं। घर पर किसी तरह का झगड़ा नहीं हुआ। बहू ने आत्महत्या की है। इसके कारण की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed