{"_id":"67646b2d2bb1744473078544","slug":"the-mark-on-the-district-panchayat-gate-was-removed-jhansi-news-c-131-1-ltp1001-126061-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जिला पंचायत गेट पर लगा निशान मिटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जिला पंचायत गेट पर लगा निशान मिटाया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बुधवार को नगर पालिका की टीम ने जिला पंचायत गेट व इससे जुड़ी दुकानों के अतिक्रमण के दायरे में आने पर लाल निशान लगा दिया था, लेकिन बृहस्पतिवार को निशान पर पुताई करा दी गई। ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि नाप के अनुसार ही अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
अतिक्रमण की नापजोख करने पर जिला पंचायत के मुख्य गेट से अंदर की ओर लगभग पांच फीट तक दीवार पर लाल निशान लगाया गया था। जिला पंचायत के बाहर बनी दुकानों की भी सड़क के मध्य से 45 फीट तक नापजोख की गई। जिला पंचायत के बाहर दुकानों के अंदर तक अवैध निर्माण पर लाल निशान लगाए गए थे। बृहस्पतिवार सुबह जिला पंचायत के गेट के अंदर की ओर दीवार पर लगाए लाल निशान को पुतवा दिया गया। आम लोगों में यह चर्चा का विषय बना रहा।
00000
जिला पंचायत गेट पर लाल निशान लगाए जाने की जानकारी नहीं है। मैं इन दिनों बाहर हूं। गेट वर्ष 1990 में पीडब्ल्यूडी की एनओसी के बाद बनाया गया था। यदि अतिक्रमण के दायरे में आता है तो सरकारी भवन का गेट है, उन्हें कोई एतराज नहीं है।-कैलाश नारायण निरंजन, अध्यक्ष जिला पंचायत