फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The main accused in the rape incident was also sent to jail

Jhansi News: दुष्कर्म की घटना के मुख्य आरोपी को भी भेजा जेल

Tue, 04 Apr 2023 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The main accused in the rape incident was also sent to jail
झांसी। रविवार को सेना के कोच में दो महिलाओं के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के मुख्य आरोपी सैन्य कर्मी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसे रेलवे परिसर से ही गिरफ्तार किया गया। वह पुलिस को चकमा देकर झांसी छोड़ने की फिराक में था।
विज्ञापन

अपने रिश्तेदार से मिलकर स्टेशन से वापस लौट रहीं दो महिलाओं को झांसा देकर स्टेशन के यार्ड में खड़े सेना के कोच में ले जाया गया था। यहां उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। महिलाओं ने इसका आरोप कोच में तैनात तीन सैन्य कर्मियों पर लगाया था। इनमें से दो आरोपी बिहार के सिवान जिले के थाना सौधानी निवासी संदीप तिवारी और देहरादून के ऋषिकेश के गुमानी निवासी सुरेश रावत को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि, मुख्य आरोपी पंजाब के होशियारपुर जिले के थाना तलबाड़ा के ग्राम चुमोही निवासी रविंदर कुमार फरार हो गया था। इसकी मूल तैनाती भटिंडा में सेना की रेजीमेंट 15 आर्म्ड में थी। सेना की रैक की सुरक्षा के लिए उसे यहां भेजा गया था। घटना के बाद वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। वह स्टेशन के पास ही झाड़ियों में छुपकर बैठ गया था और झांसी छोड़ने की फिराक में था। इसी बीच सोमवार की देर रात उसे रेलवे परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। मंंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि घटना के मुख्य आरोपी रविंदर कुमार पर आरोप है कि वह स्टेशन के पास से गुजर रहीं महिलाओं को अपने साथ कोच में ले गया था। उसने महिलाओं को बताया था कि उसका मोबाइल फोन गुम हो गया है। उसे एक कॉल करनी है। इस पर महिलाओं ने उसे अपना मोबाइल फोन दे दिया था। इसके बाद वह महिलाओं को गुमराह कर अपने साथ कोच में ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को सूचना दी, झांसी के लिए चल दिए
झांसी। दुष्कर्म के तीनों आरोपियों के परिजनों को घटना की सूचना जीआरपी की ओर से दे दी गई है। जानकारी मिलने के बाद से आरोपियों के परिजनों को बुरा हाल बना हुआ है। वे झांसी के लिए निकल पड़े हैं। बुधवार की सुबह उनके यहां पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।



एससी/एसटी एक्ट के तहत भी होगी कार्रवाई
झांसी। जीआरपी ने तीनों आरोपियों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन, दोनों पीड़ित महिलाएं अनुसूचित जाति से हैं। ऐसे में तीनों आरोपियों पर एससी/एसटी एक्ट लगाने की भी जीआरपी की तैयारी है। इसके लिए पीड़िताओं से जाति प्रमाण पत्र लिए जा रहे हैं। यह मिलते ही जीआरपी मुकदमे में एससी/एसटी एक्ट की धारा भी बढ़ा देगी। इससे आरोपियों की मुश्किलें और भी बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed