फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The locks of two loco pilots' houses were broken and jewellery worth lakhs was stolen

Jhansi News: दो लोको पायलट के घरों का ताला चटकाकर उड़ाए लाखों के जेवरात

Tue, 29 Apr 2025 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The locks of two loco pilots' houses were broken and jewellery worth lakhs was stolen

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। पंचवटी स्थित शिव परिवार कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों ने दो लोको पायलट के घरों का ताला चटकाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेत पचास हजार रुपये नकद उड़ा दिए। दो घरों के ताले टूटने से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मोहल्ले के लोग भी जुट गए। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस की छानबीन करने पर गली के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन नकाबपोश बदमाश दिखाई दिए। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस बदमाशों को तलाशने में जुटी है।

शिव परिवार कॉलोनी निवासी मंजीत कुमार और दर्शन कुमार रेलवे में लोको पायलट हैं। दोनों के घर भी अगल-बगल हैं। मंजीत के परिजन ने पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल को घर में ताला बंदकर वह लोग अपने खुशीपुरा वाले घर में चले गए। रविवार रात नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। अंदर आकर चार कमरों समेत अलमारी का ताला तोड़ दिया। आलमारी में सोने की 3 तोला की चेन, एक तोला की दो अंगूठी समेत 40 हजार रुपए नकद रखा था। बदमाश पूरा सामान उठा ले गए।
विज्ञापन




सोमवार सुबह दरवाजे का ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने उनको सूचना दी। थोड़ी देर में परिवार के लोग पहुंच गए। उन लोगों ने पुलिस को भी बुला लिया। छानबीन के दौरान पड़ोस में रहने वाले दर्शन कुमार के घर का भी ताला टूटा मिला। उन्होंने बताया कि वह लोग घर में ताला बंद करके बाहर गए थे। उनकी आलमारी से बदमाश 10 हजार रुपये नकद समेत सोने-चांदी के जेवर ले गए। पुलिस ने पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ गए बदमाश

सुरक्षा के लिए दोनों घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, लेकिन घर में घुसे बदमाशों ने न सिर्फ सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले बल्कि दोनों घरों से डीवीआर भी चोरी कर ले गए। पुलिस के तलाशने पर कुछ घर छोड़कर लगे कैमरे पर बदमाशों की नजर नहीं पड़ी थी। इसमें वह कैद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed