फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The lock of the house was broken and the gold and silver ornaments were stolen

Jhansi News: घर का ताला तोड़कर उड़ा दिया सोने-चांदी के गहने

Sun, 18 May 2025 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The lock of the house was broken and the gold and silver ornaments were stolen
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बड़ागांव गेट बाहर स्थित पलक कॉलोनी निवासी शांतनु दुबे के घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात समेत 60 हजार रुपये नकदी उड़ा दिए। भवन स्वामी घर में ताला बंद करके दिल्ली गए थे। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाश कैद हो गए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश कर रही है। शांतनु ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ 8 मई को दिल्ली गए थे। जब वह लोग लौटकर आए तब घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। ताला तोड़कर चोरों ने अंदर आलमारी में रखा सोने का हार, सोने की तीन तोले की चूड़ी, पायल, 25-30 चांदी के सिक्के समेत 60 हजार रुपये कैश गायब कर दिए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है। कोतवाली प्रभारी राजेश पाल के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed