फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The latch of the room was put from outside and the theft was committed

Jhansi News: कमरे की बाहर से लगाई कुंडी, चोरी की घटना को दिया अंजाम

Sat, 19 Apr 2025 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The latch of the room was put from outside and the theft was committed
लुहारी। सकरार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लुहारी में बृहस्पतिवार को चोरों के द्वारा प्रभुदयाल अहिरवार के घर पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें जेवरात एवं नकदी चुरा ले गए। जिस वक्त परिवार के लोग अपने दैनिक काम के उपरांत शाम को भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए, तभी कमरे में सो रहे प्रभुदयाल के बेटे अवनीश एवं उसकी पत्नी निशा के कमरे का गेट बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे में रखे जेवरात एवं नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। जब प्रातकाल लड़का अवनीश उठा और दरवाजे का गेट खोलना चाहा, गेट न खुलने पर अपने पिता प्रभुदयाल को आवाज़ लगाई, बाहर से कुंडी लगी है उसे खोल दो इसके बाद पिता के द्वारा कुंडी को खोलने के उपरांत अपने बेडरूम में गया जहां आभूषण के खाली डिब्बे एवं अन्य सामान बेड पर बिखरा हुआ था। जिसको देखकर वह सन्न रह गया और परिवार के सभी लोगों एवं मोहल्ले वालों व प्रधान को बुलाया और देखा कि घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं एक दिन पूर्व फसल की बिक्री से प्राप्त हुई राशि एवं पूर्व से कुछ रखे हुए रुपए व कीमती सामान चोरी हो गया।
विज्ञापन

चोरी की सूचना थाना सकरार को दी गई। जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed