फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The kit will tell whether a corona patient is a suspect of Omicron

किट बताएगी कोरोना का मरीज ओमिक्रॉन का संदिग्ध है या नहीं

Fri, 03 Dec 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
The kit will tell whether a corona patient is a suspect of Omicron
झांसी। भारत में एंट्री कर चुके कोरोना के नए स्ट्रेन (रूप) ओमिक्रॉन से दहशत बढ़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी में जीनोम सिक्वेंसिंग शुरू करने के आदेश दे चुके हैं मगर इससे पहले किट के जरिए ओमिक्रॉन के संदिग्ध मरीज का पता लगाया जा सकेगा। इसका नाम है एस-जीन किट। मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज में 250 किट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा झांसी में शुरू करने के बाद मशीनों की खरीद आदि में कुछ समय लग सकता है। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव मिलने वाला मरीज ओमिक्रॉन का संदिग्ध है या नहीं, इसका पता एस-जीन किट से लगाया जा सकेगा। मेडिकल कॉलेज को शासन की तरफ से 250 किट उपलब्ध कराई गई हैं। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि अब तक हुई जांच में पता चला है कि जिन कोरोना मरीजों में ओमिक्रॉन स्ट्रेन होता है, उनमें एस-जीन नहीं मिलती है। ऐसे में एस-जीन किट से रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो ये ओमिक्रॉन नहीं होता है। यदि एस-जीन की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो मरीज में ओमिक्रॉन होने की संभावना होती है। फिर मरीज का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा जाएगा। वहां पुष्टि हो जाएगी कि मरीज में ओमिक्रॉन स्ट्रेन है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed