फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The investigator was not made the coordinator, the responsibility for the complaint was given to him.

Jhansi News: जांच वाले को नहीं बनाया समन्वयक, जिसकी शिकायत उसे दे दी जिम्मेदारी

Wed, 29 May 2024 04:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
The investigator was not made the coordinator, the responsibility for the complaint was given to him.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कई विभागों के समन्वयक बदल दिए गए हैं। खास बात ये है कि जिस शिक्षक की जांच चल रही है, उसे समन्वयक नहीं बनाया गया है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि ऐसा कोई नियम नहीं है। वहीं, दूसरे जिस शिक्षक की शिकायत हुई है, उसे समन्वयक पद की जिम्मेदारी दे दी गई है।

बीयू में तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद चक्रानुक्रम में समन्वयक और विभागाध्यक्ष बदले जाते हैं। मगर कई विभागों के समन्वयक छह महीने से लेकर एक साल का समय बीत जाने के बाद भी नहीं बदले गए थे। मगर पिछले कुछ समय से लगातार समन्वयक बदले जा रहे हैं। अब डॉ. मीनाक्षी सिंह गृह विज्ञान विभाग, डॉ. श्वेता पांडेय ललित कला संस्थान, डॉ. विनीत कुमार को पर्यावरण विभाग का समन्वयक बनाया गया है। जबकि, प्रो. पूनम पुरी को शिक्षा संस्थान का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा चार और विभागों में नए समन्वयक बनाए गए हैं। इनमें से एक विभाग में चक्रानुक्रम में नंबर आने के बाद एक शिक्षक को समन्वयक नहीं बनाया गया है। तर्क दिया गया है कि उसकी जांच चल रही है। वहीं, एक अन्य शिक्षक जिसकी शिकायत हुई है, उसको जिम्मेदारी दे दी गई है। बताया गया कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि जिस शिक्षक की जांच चल रही हो, उसे समन्वयक नहीं बनाया जा सकता। क्योंकि, आरोप लगने और दोष सिद्ध होने में अंतर है। इस मामले में कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि कुलपति के अनुमोदन पर ही समन्वयक बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed