फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The Inspector reached the Kotwali and made a request

दरोगा ने कोतवाली पहुंचकर लगाई गुहार

Fri, 04 Mar 2022 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
The Inspector reached the Kotwali and made a request
झांसी। खंडेराव चौकी इंचार्ज विनोद सिंह ने कोतवाली में एक कारोबारी पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। दरोगा का कहना है कि कारोबारी उनके ऊपर मनगढ़ंत तरीके से वसूली का आरोप लगा रहा है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिंधी तिराहा पर महेंद्र जैन की कास्मेटिक की दुकान है। दरोगा विनोद सिंह का कहना है महेंद्र जैन उनसे करीब एक माह पहले मिलने आए थे और ढाई लाख रुपया वापस मांगने लगे। दरोगा ने इससे अनभिज्ञता जताते हुए पैसे के बारे में पूछा। इस पर महेंद्र जैन ने उनको ऑडियो सुनाया। इसमें एक व्यक्ति महेंद्र के पैंतीस लाख रुपये वापस दिलाने के एवज में पैसों की मांग कर रहा था। महेंद्र का दावा है कि यह आवाज दरोगा विनोद सिंह की है। कथित दरोगा ने अमन चौधरी एवं संतोष माधुरी को अपनी पत्नी बताते हुए उनके पीएनबी बैंक एवं एक्सिस बैंक के खाते में ढाई लाख रुपये जमा कर देने को कहा।
विज्ञापन

दरोगा ने ऐसे किसी भी लेन देन से इंकार किया लेकिन, महेंद्र यह बात मानने को राजी नहीं हुआ। दरोगा विनोद सिंह ने उसे बताया कि जिन खातों में उसने रकम जमा कराई वह उनको नहीं जानता। इसके बाद भी महेंद्र हर-दूसरे-तीसरे दिन फोन करके पैसा वापस करने की मांग करने लगा। समझाने का भी जब कोई असर नहीं हुआ तब दरोगा विनोद ने कोतवाली में लिखित शिकायत की। कोतवाल तुलसीराम पांडेय कहना है कि मिनर्वा चौकी इंजार्ज से शुरूआती जांच कराई गई। विनोद की पत्नी के नाम के खाते में पैसे नहीं जमा हुए। दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया गया है। आशंका है कि महेंद्र साइबर ठगी का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed