फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The injured girl succumbed to the bullet, the mad youth shot her after entering the house

Jhansi News: गोली लगने से घायल युवती ने तोड़ा दम, घर में घुसकर सिरफिरे युवक ने मारी थी गोली

Wed, 03 May 2023 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
The injured girl succumbed to the bullet, the mad youth shot her after entering the house
झांसी। हमीरपुर के राठ कोतवाली के बसेला गांव में एक युवक ने घर में घुसकर युवती को तमंचे से गोली मार दी थी। युवती की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां बृहस्पतिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बसेला गांव निवासी चेतराम की नातिन पूजा (23) अपनी ननिहाल में रहती थी। बुधवार को चेतराम बरात में शामिल होने बाहर गया था। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक दीपक उनके घर में घुस आया। पूजा के साथ उसका विवाद हो गया। तैश में आकर दीपक ने तमंचे से उसे गोली मार दी। पेट में गोली लगने से पूजा खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी। दीपक तमंचा लहराता हुआ वहां से भाग खड़ा हुआ। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल पूजा को पुलिस लेकर पहले सीएचसी राठ पहुंची। यहां पूजा की नाजुक हालत को देखकर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रात में उसे यहां भर्ती करा दिया था लेकिन, उसकी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed