फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The Income Tax team left after collecting the documents of the Gutkha businessman, but the businessman did not come forward.

Jhansi News: गुटखा कारोबारी के दस्तावेज समेटकर आयकर की टीम रवाना, कारोबारी सामने नहीं आया

Sun, 16 Feb 2025 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The Income Tax team left after collecting the documents of the Gutkha businessman, but the businessman did not come forward.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। एसएनके गुटखा के स्टॉकिस्ट के यहां आयकर विभाग ने छापा मारा था। टीम तीन दिनों तक लगातार कारोबारी के घर और दुकान की जांच करती रही। इसके बाद शनिवार की तड़के टीम रवाना हो गई। आयकर अधिकारी अपने साथ कारोबार से जुड़े तमाम दस्तावेज समेटकर ले गए हैं।




कर चोरी की आशंका के चलते आयकर विभाग ने एसएनके पान मसाला बनाने वाले समूह और उसके सप्लायरों के यहां बुधवार को देश भर में छापे मारे थे। विभाग की एक टीम बुंदेलखंड के स्टॉकिस्ट जुगयाना निवासी विष्णु सेठ के घर पहुंच गई थी। शुक्रवार तक टीम लगातार घर और सुभाषगंज स्थित दुकान में जांच करती रही। जांच के दौरान कारोबारी भूमिगत बना रहा। शनिवार की तड़के टीम रवाना हुई। टीम अपने साथ कारोबार से जुड़े सभी कच्चे-पक्के दस्तावेज, कंप्यूटर का रिकॉर्ड, परिवार के सभी लोगों के बैंक खातों और अन्य चल-अचल संपत्ति का ब्योरा इकट्ठा कर ले गई है। दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। टीम की मौजूदगी के दरम्यान कुछ अन्य गुटखा कारोबारी अपने प्रतिष्ठान बंद किए रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed