फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The importance of library science increased with e-books

ई-बुक्स से बढ़ गया पुस्तकालय विज्ञान का महत्व

Sat, 28 May 2022 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The importance of library science increased with e-books
झांसी। लाइब्रेरियन का काम अब किताबों को व्यवस्थित करने तक सीमित नहीं रह गया है। इसका दायरा काफी विस्तृत हो गया है। पढ़ने योग्य सामग्री को संगठित करना, उसे डिजिटल लुक देना, सामग्री को प्रभावी ढंग से प्रयोग करने में मदद करना, पाठक तक सही सूचना समय पर पहुंचाना लाइब्रेरियन का काम होता है। ई-बुक्स की वजह से इस क्षेत्र में कॅरियर बनाने के कई अवसर खुल गए हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान कोर्स के लिए 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पुस्तकालय और सूचना विज्ञान एक ऐसा विषय है, जो लाइब्रेरी प्रबंधन, आईटी, सूचना सेवाओं के प्रबंधन को सीखने का अवसर प्रदान करता है। सूचना संसाधनों का संग्रह, संगठन, संरक्षण व प्रसार सिखाता है। पुस्तकालय वैज्ञानिक लाइब्रेरी में किताबों के रख-रखाव, भंडारण, जानकारी खोजने में मदद करते हैं। पारंपरिक पुस्तकालयों में पहले केवल किताबें थीं, मगर अब शिक्षा, अनुसंधान जैसे उद्देश्यों के लिए पत्रिकाएं, माइक्रो फिल्म, ऑडियो-वीडियो कैसेट और स्लाइड हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रितु सिंह ने कहा कि लाइब्रेरियन के रूप में किताबों के भंडार को संभालने के लिए कॅरियर बनाने के कई मौके हैं।
विज्ञापन

स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी हों या फिर कॉरपोरेट ऑफिस, सभी में इनकी मांग बढ़ती जा रही है। आईटी सेक्टर से लेकर किताबों को सुरक्षित रखने में अच्छी सैलरी पर जॉब पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म प्रोडक्शन हाउस, न्यूज चैनल्स, कॉरपोरेट कंपनी, न्यायालय, लोकसभा, राज्यसभा आदि के पुस्तकालयों में लाइब्रेरियन होते हैं। बहुत से रिसर्च सेंटर, अंतरराष्ट्रीय संगठनों में पुस्तकालय सूचना केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक पास के लिए कोर्स
......................................
कोर्स का नाम: बी.लिब एंड आईएससी
चयन की प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
योग्यता: द्वितीय श्रेणी से स्नातक पास
सीटें: 40
अवधि: एक साल
फीस: 16000
कोर्स का नाम: एम.लिब एंड आईएससी
चयन की प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
योग्यता: द्वितीय श्रेणी से बी.लिब एंड आईएससी पास
सीटें: 30
अवधि: एक साल
फीस: 20000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed