फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The husband was saying that the wife hanged herself, there is a possibility of poisoning in the post mortem report

Jhansi News: पति कह रहा था पत्नी ने फांसी लगाई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की आशंका

Mon, 31 Jul 2023 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
The husband was saying that the wife hanged herself, there is a possibility of poisoning in the post mortem report
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शादी के दो माह बाद हुई नवविवाहिता की मौत की गुत्थी उलझ गई। पति अभी तक विवाहिता की मौत की वजह उसके फांसी लगाने को बता रहा था लेकिन, रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद आई रिपोर्ट ने फांसी से मौत होने की बात नकार दी। उसके गले समेत पूरे शरीर में चोट के निशान नहीं मिले। ऐसे में जहर से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही। पुलिस ने विसरा सुरक्षित करा दिया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पति समेत ससुराल के अन्य लोग भी शक के घेरे में आ गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
चिरगांव के पचार गांव निवासी उमेश अहिरवार की शादी 30 मई 2023 को जालौन निवासी मंगला (20) से हुई थी। 25 दिन पहले ही मंगला ससुराल आई थी। शनिवार दोपहर उमेश ने पुलिस को बताया कि मंगला ने फांसी लगा ली है। वह लोग जब तक उसे उतारकर अस्पताल ले गए, उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर जेपी पाल भी अस्पताल पहुंच गए। पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को मंगला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत होने की बात गलत निकली। गले पर फंदे का कोई भी निशान नहीं मिला। जहर से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, इंस्पेक्टर जेपी पाल का कहना है कि विवाहिता की मौत का मामला संदिग्ध है। अभी तक ससुराल के लोग उसके फांसी लगाए जाने की बात कह रहे थे लेकिन, यह बात गलत निकली। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन



मायके पक्ष के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप
मंगला की मौत की खबर लगते ही मायके पक्ष के लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंंच गए। चाचा जयहिंद ने कहा कि शादी के दिन से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। उधर, मंगला के पति उमेश का कहना था कि मंगला अपने जीजा से बहुत ज्यादा बात करती थी। इसके लिए मना करने पर मंगला नाराज हो गई। इसी वजह से उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed