फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The husband reached the police station after killing his wife, said - this is the key to my house ... the wife is dead there

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंच गया पति, बोला-ये मेरे घर की चाबी है...पत्नी वहां मरी पड़ी है

Wed, 04 May 2022 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The husband reached the police station after killing his wife, said - this is the key to my house ... the wife is dead there
झांसी। प्रेमनगर के सैयद नगर मोहल्ले में शराब के लिए पैसा न देने से नाराज पति ने रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह घर में ताला लगाकर खुद थाने पहुंच गया और पुलिस को घर की चाबी देकर बोला कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, वह घर में मरी पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने करीब दस साल पहले प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

मूल रूप से शिवपुरी निवासी सूरज अहिरवार (29) पुत्र मिठ्ठन परिवार के साथ सैयद नगर में किराए के मकान में रहता है। परिवार में पत्नी नेहा (28) समेत छह साल का बेटा अंश एवं चार साल का क्षितिज है। परिजनों के मुताबिक जीविकोपार्जन के लिए सूरज घरों के बनवाने का ठेका लेता था। दस साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। सूरज को शराब पीने की लत थी। इसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। नेहा उसकी रोजाना की हरकतों से तंग आ गई थी। पैसे न होने पर वह नेहा से मारपीट तक करने लगता था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह उसने पैसा मांगा, लेकिन नेहा ने देने से इंकार कर दिया। इससे गुस्साए सूरज ने पहले बहाने से दोनों बच्चों को घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद रस्सी से नेहा का गला घोंट दिया। लेकिन उसे मरा देखकर सूरज घबरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने तुरंत घर में ताला लगाया दोनों बच्चों को लेकर पहले इलाइट चौराहा पहुंचा। यहां अपने बहनोई के घर में बच्चों को छोड़ने के बाद वह प्रेमनगर थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। यह सुनकर पुलिस वाले चकित रह गए।

उसने जब पुलिस को अपने घर की चाबी थमाई और कहा कि पत्नी घर में मरी पड़ी है तो पुलिस ने उसे तुरंत पकड़कर थाने में बैठा लिया और इंस्पेक्टर संजय शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां घर का दरवाजा खोलने पर नेहा का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed