फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The hospital operator kidnapped the young man for not giving the money

Jhansi News: रुपये न देने पर युवक को अस्पताल संचालक ने किया अगवा

Sun, 21 Jul 2024 05:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
The hospital operator kidnapped the young man for not giving the money
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पैसों के विवाद में अस्पताल संचालक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक को मारा-पीटा और उसे अगवा कर ले गया। तीन दिन से युवक लापता है। उसका कुछ अता-पता नहीं चल रहा है। परिजनों ने अपहरण के आरोप में अस्पताल संचालक समेत तीन युवकों के खिलाफ बड़ागांव थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना प्रेमनगर के राजगढ़ के विलेज इंटर कॉलेज के सामने रहने वाला सूरज चंदेल प्राइवेट काम करता है। उसके भाई दीपक का कहना है कि 18 जुलाई दोपहर करीब 12:30 बजे सूरज बड़ागांव के होटल में पार्टी करने की बात कहकर निकला था। सूरज के साथ उसका दोस्त रंजीत भी था। उसी दौरान वहां नर्सिंग होम संचालक मुलायम कुशवाहा एवं जस्सू भी पहुंच गए। मुलायम का सूरज के साथ पैसों को लेकर लेन-देन चल रहा है। सूरज को कुछ पैसा मुलायम को देना था। मुलायम ने अपने पैसों की मांग की। सूरज ने कुछ समय देने को कहा लेकिन, मुलायम ने उसकी बात नहीं मानी। तब तक वहां मुलायम के दूसरे साथी भी पहुंच गए। इन लोगों ने सूरज और रंजीत को बुरी तरह से मारापीटा। शोर-शराबा होने पर आरोपी सूरज को अपनी गाड़ी में भरकर भाग निकले। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। दीपक की तहरीर पर बड़ागांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सदर स्नेहा तिवारी के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मारपीट के बाद सूरज भाग निकला। उसे भी तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed