{"_id":"63ee7ff6b7ca5b8ebe0ce10c","slug":"the-history-of-the-historical-places-of-bundelkhand-will-be-told-to-the-young-children-through-comics-jhansi-news-jhs239034378-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: नौनिहालों को कॉमिक्स से बताया जाएगा बुंदेलखंड का इतिहास, चित्रों से पहचानेंगे एतिहासिक धरोहरों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: नौनिहालों को कॉमिक्स से बताया जाएगा बुंदेलखंड का इतिहास, चित्रों से पहचानेंगे एतिहासिक धरोहरों को
Fri, 17 Feb 2023 05:30 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 05:30 AM IST
सार
कॉमिक्स में कार्टून के माध्यम से एतिहासिक स्थलों की जानकारी भी मुहैया कराई गई है। क्रासवर्ड, पहेली सुलझाइए, चीकू की फैक्ट शीट शीर्षक से बच्चों से सवालों के जवाबों के माध्यम से ज्ञान को बढ़ाने का पाठ भी दिया गया है।
विज्ञापन
झांसी का किला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कक्षा चार और पांच में पढ़ने वाले नौनिहालों को कॉमिक्स के माध्यम से बुंदेलखंड के इतिहास एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए पर्यटन विभाग द्वारा निदेशालय से तीन हजार कॉमिक्स मंगाई गईं हैं। जिनको महानगर के विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
कॉमिक्स में जराय का मठ, रानी महल, राजसी किला, ललितपुर का दशावतार मंदिर, देवगढ़ जैन मंदिर, तालबेहट का किला, मऊरानीपुर का केदारेश्वर मंदिर, कुलपहाड़ का सेनापति किला के साथ ही बुंदेलखंड के सभी एतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। इसके अलावा कॉमिक्स में कार्टून के माध्यम से एतिहासिक स्थलों की जानकारी भी मुहैया कराई गई है। क्रासवर्ड, पहेली सुलझाइए, चीकू की फैक्ट शीट शीर्षक से बच्चों से सवालों के जवाबों के माध्यम से ज्ञान को बढ़ाने का पाठ भी दिया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्ति ने बताया कि बच्चों को बुंदेलखंड के एतिहासिक स्थलों और पर्यटन स्थलों की जानकारी के लिए कॉमिक्स को प्रकाशित कराया गया है। कॉमिक्स में बुंदेलखंड के प्रमुख एतिहासिक स्थल एवं पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी है। तीन हजार कॉमिक्स को सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय के बच्चों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन