फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The hard work of the sons of farmers and laborers paid off, they got scholarship.

Jhansi News: किसान, श्रमिक के बेटों की मेहनत रंग लाई, छात्रवृत्ति पाई

Wed, 05 Mar 2025 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The hard work of the sons of farmers and laborers paid off, they got scholarship.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा-2024 का परिणाम जारी हो चुका है। नौवीं-दसवीं के छात्रों को 50-50 हजार तो 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलनी है। छात्रवृत्ति के लिए झांसी के चिरगांव और गुरसराय के एक-एक छात्र का भी चयन हुआ है। एक छात्र किसान तो दूसरा श्रमिक का बेटा है मगर अपनी मेहनत के बलबूते दोनों ही मेधावी छात्रों ने छात्रवृत्ति पाने में सफलता हासिल कर ली है। छात्रों के घर में खुशी का माहौल है। अमर उजाला से बातचीत में छात्रों ने बताया कि छात्रवृत्ति के माध्यम से आगे की पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। 10 नवंबर 2024 को आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा झांसी और ललितपुर के करीब 1600 विद्याथियों ने हिस्सा लिया था।






प्रशासनिक अफसर बनना चाहते हैं देव



संवाद न्यूज एजेंसी

चिरगांव। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए चिरगांव के करगुवां गांव निवासी कक्षा नौवीं के देव राजपूत का भी चयन हुआ है। इसकी जानकारी होते ही परिजन खुशी से झूम उठे। देव का कहना है कि छात्रवृत्ति के माध्यम से अब आगे की पढ़ाई आसानी से हो सकेगी।
विज्ञापन


ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े देव राजपूत वर्तमान में चिरगांव के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा नौवीं के छात्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई है। इसके बाद कक्षा तीन से प्राइमरी तक चिरगांव के सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा ग्रहण की। शुरू से ही पढ़ने में होशियार रहे देव के पिता राजेंद्र कुमार मजदूरी करते हैं लेकिन अपने इकलौते बेटे को पढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। देव ने बताया कि वह सिविल सर्विस की परीक्षा पास कर अफसर बनने की है। गणित में उनकी रुचि ज्यादा है। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता की ओर से मिलने वाले प्रोत्साहन और खुद की मेहनत को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन









शिवांश बोले - छात्रवृत्ति मिलने से बढ़ा मनोबल

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरसराय। गुरसराय के टेहरका गांव के किसान के बेटे शिवांश यादव ने भी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति हासिल करने में सफलता पाई है। वह आगे चलकर प्रशासनिक अफसर बनना चाहते हैं। इंटरमीडिएट के छात्र का कहना है कि छात्रवृत्ति के लिए चयन होने से मनोबल बढ़ा है।


परिवार के सहयोग से शिवांश गुरसराय में किराए के मकान में रहकर विज्ञान संकाय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहे हैं। अभी बोर्ड की परीक्षाएं भी चल रही हैं। बताया कि 12वीं की परीक्षा के बाद वह प्रशासनिक सेवा की परीक्षा की तैयारी में जुट जाएंगे। शिवांश का कहना है कि उनकी बड़ी बहन एमए कर रही हैं। वह उनकी पढ़ाई में काफी मदद करती हैं। उनके पिता किसाना हैं। जबकि, मां गृहणी हैं। छात्र भी उपलब्धि पर खेर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी ने भी स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। साथ ही छात्र के गांव में भी खुशी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed