फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The government will soon release funds

जल्द ही केंद्र सरकार जारी करेगी धनराशि

Sat, 14 Nov 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
The government will soon release funds
झांसी। नगर निगम के प्लास्टिक वेस्ट री साइकिल प्लांट  का केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की सहायक निदेशक रीना निरंजन ने निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के इस प्रोजेक्ट पर सहमति जताई। वह अपनी रिपोर्ट सोमवार को मंत्रालय को सौंपेंगी, इसके बाद प्रोजेक्ट के लिए पैसा जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आईं सहायक निदेशक रीना निरंजन सबसे पहले बिजौली स्थित प्लांट साइट पर पहुंचीं। हालांकि, वहां अभी प्लास्टिक कचरे के ढेर के अलावा कुछ भी नहीं था, लेकिन प्लांट के लिए स्थान और वहां की स्थिति का उन्होंने जायजा लिया। प्लांट का निरीक्षण करने के उपरांत वह नगर निगम स्थित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के कार्यालय पहुंचीं और कार्य के बारे में जानकारी ली। दस्तावेजों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त आवास पर नगर निगम के अफसरों के साथ हुई बैठक में नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने प्रोजेक्ट की डीपीआर व अन्य दस्तावेजों की प्रतियां उन्हें दीं। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के प्रोजेक्ट से सहायक निदेशक काफी आश्वस्त दिखी हैं। उन्हें बताया गया कि किस तरह प्लास्टिक कचरा का प्रयोग कर उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 करोड़ रुपये का है प्रोजेक्ट
नगर निगम द्वारा बनाए गए प्लास्टिक वेस्ट री साइकलिंग प्लांट का प्रोजेक्ट 15 करोड़ रुपये का है। नगर निगम इस प्रोजेक्ट के लिए तीन करोड़ रुपये देगा। 12 करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिए जाएंगे। प्लांट के शुरू होने के बाद इसका विस्तारीकरण भी किया जाएगा।

प्लांट में प्लास्टिक कचरे से लंबर (फर्नीचर बनाने में प्रयुक्त प्लास्टिक की शीट व छड़ी) व रिफ्यूज ड्राई फ्यूल (मिट्टी के तेल की तरह प्रयोग में आने वाला ऑयल) सहित अन्य उपयोगी वस्तुओं का निर्माण होगा। इस प्लांट से जहां प्लास्टिक कचरे को व्यवस्थित करने में सहायता मिलेगी, वहीं कचरे का सदुपयोग भी होगा।

रैगपिकर्स से की वार्ता
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की सहायक निदेशक रीना निरंजन ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट कार्यालय में रैगपिकर्स से भी वार्ता की। उन्होंने रैगपिकर्स से पूछा कि वह कैसे काम करते हैं, काम में क्या परेशानियां उनके सामने आती हैं। लोगों को प्लास्टिक कचरा अलग से एकत्र करने के लिए किस प्रकार प्रेरित करते हैं। रैगपिकर्स ने एक - एक करके अपने अनुभव उनके साथ साझा किए।


झांसी में काम कर चुकी हैं रीना
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की सहायक निदेशक रीना निरंजन पश्चिम बंगाल की ट्रेनी आईएएस हैं। इससे पूर्व वह उत्तर प्रदेश में पीसीएस अफसर रह चुकी हैं। पीसीएस के ट्रेनी के दौरान वह झांसी में सहायक सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर कार्य कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed