फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Step-uncle raped a minor for three months

Jhansi: मुंहबोले चाचा ने नाबालिग से तीन महीने तक किया दुष्कर्म, पति शराब पीकर करता था मारपीट, तंग आकर छोड़ा

Wed, 07 Jan 2026 02:14 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 07 Jan 2026 02:14 AM IST
सार

कासगंज निवासी माता-पिता ने करीब एक साल पहले अपनी नाबालिग बेटी की शादी कर दी थी। पति आए दिन शराब पीकर पीटता था परेशान होकर उससे अलग रहने लगी और पड़ोस में रहने वाले मुंह बोले चाचा के चंगुल में फंस गई।

विज्ञापन
Jhansi: Step-uncle raped a minor for three months
नाबालिग से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के रहने वाले माता-पिता ने करीब एक साल पहले अपनी नाबालिग बेटी की शादी कर दी थी। पति शराब पीकर मारपीट करता था, इसलिए उससे अलग हो गई। फिर नाबालिग विवाहिता मुंह बोले चाचा के चक्कर में आ गई। चाचा बेहतर जीवन देने का लालच देकर तीन महीने तक दुष्कर्म करता रहा। अब उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन



करीब 15 वर्षीय विवाहिता की एक साल पहले ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले कासगंज के माता-पिता ने शादी कर दी थी। लेकिन पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसने वैवाहिक संबंध तोड़ लिया था। कुछ दिन बाद उसे पड़ोस में रहने वाला मुंहबोला चाचा नोएडा ले गया। तीन महीने तक नोएडा में रखकर उससे दुष्कर्म किया। फिर उसे लेकर झांसी आया। यहां बस स्टैंड पर छोड़ दिया। चार जनवरी को एक ऑटो वाला उसे कहीं ले जा रहा था तभी वह भाग निकली। एक चाय दुकानदार ने मामले की सूचना बिजौली पुलिस को दी। सोमवार को उसे कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। अब नाबालिग का आयु परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन



बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि मंगलवार को कासगंज की बाल कल्याण समिति अध्यक्ष से संपर्क किया गया है। वहां पीड़िता के माता-पिता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed