फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The girl fought hard to escape, many injury marks were found on her body

Jhansi News: बचने के लिए खूब लड़ी किशोरी, शरीर पर मिले चोट के कई निशान

Sat, 30 Dec 2023 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
The girl fought hard to escape, many injury marks were found on her body
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार को बबीना थाना इलाके में किशोरी की अर्द्धनग्न लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी रही। किशोरी के शरीर पर मिले चोट के निशानों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने बचने के लिए खूब संघर्ष किया। इसके अलावा एक से अधिक आरोपी होने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी हुई है।
किशोरी अपने घर से बृहस्पतिवार की शाम छह बजे निकली थी, इसके बाद वापस नहीं लौटी। शुक्रवार की सुबह उसकी अर्द्धनग्न लाश घर से तकरीबन सौ फीट दूर झाड़ियों में एक गड्ढे में पड़ी मिली। किशोरी का सिर कुचला हुआ था, जबकि शरीर पर भी चोट के कई निशान थे, जिनसे खून बह रहा था। शरीर पर जो कपड़े बचे थे, वह भी फटे हुए थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना के दौरान किशोरी ने बचाव के लिए आरोपी से खूब संघर्ष किया। लेकिन, आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच कई बिंदुओं पर एक साथ चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
000000
सहेली से मिल सकता है सुराग

घर से निकलने के बाद गांव के कुछ लोगों ने किशोरी को बस्ती में रहने वाली उसकी सहेली के साथ देखा था। वह दोनों शौच के लिए जा रहीं थीं। किशोरी के गायब होने के बाद उसके परिजन सहेली के घर भी पहुंचे थे। लेकिन, उसने साफ मना कर दिया था कि वह किशोरी के साथ नहीं गई थी। पुलिस उसकी सहेली से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000

पुलिस को नहीं दी सूचना

बड़े भाई ने बताया कि देर शाम तक किशोरी के घर न आने पर परिवार के सभी लोग उसकी तलाश में जुट गए थे। उसके गायब होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। किशोरी की लाश मिलने के बाद गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।


0000000

प्रेम त्रिकोण भी आ रहा है सामने

पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि किशोरी की एक साल पहले शादी तय हो चुकी थी। इसके बाद भी उसकी एक युवक से बात होती थी। किशोरी के पास फोन नहीं था। इस पर वह सहेली के फोन से युवक से बात करती थी। पुलिस को शव के पास से एक युवक के दो पासपोर्ट साइज फोटो भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed