फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The girl committed suicide by consuming poison and the youth committed suicide by hanging himself.

Jhansi News: युवती ने जहर खाकर और युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान

Wed, 20 Mar 2024 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide by consuming poison and the youth committed suicide by hanging himself.
रक्सा थाना क्षेत्र का मामला, प्रेम प्रसंग की चर्चा, पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में मंगलवार को 20 वर्षीय युवती ने जहर खाकर जान दे दी। तीन घंटे बाद उसके घर से करीब 500 मीटर दूर 23 वर्षीय युवक ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या करने की चर्चा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार रक्सा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की तीन बेटियां और एक बेटा है। उसकी 20 वर्षीय बेटी एक डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा थी। मंगलवार को वह कोचिंग के बाद घर पर आई और दोपहर करीब तीन बजे उसने घर पर जहर खा लिया। कुछ समय बाद उल्टी होने लगी, जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

छात्रा के घर से करीब 500 मीटर दूर मोहल्ला अथाई में शाम पांच बजे कांशीराम प्रजापति के 23 वर्षीय बेटे अंकुश प्रजापति ने घर के अंदर पंखे पर लटककर जान दे दी। इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि अथाई मोहल्ला निवासी काशीराम प्रजापति के तीन बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा लखन प्रजापति घर के पास ही कार्ड छापने का काम करता है और शादीशुदा है। दूसरे नंबर का बेटा मिथुन प्रजापति वाहन चालक है। तीसरे नंबर का बेटा अंकित प्रजापति उर्फ अंकुश भी चार पहिया वाहन चलाता था। दोनों के शव झांसी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed