फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The game of filling the mind, failed in the investigation

‘मन’ भरने का खेल, जांच में हुआ फेल

Sun, 20 Aug 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
The game of filling the mind, failed in the investigation
road, jhansi news - फोटो : demo
कभी ठेकेदारों का मन भरने, तो कभी पार्षद का मन भरने के लिए बनी-बनाई सड़कों को दोबारा बनाने का काम किया जा रहा है। नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने यह ‘खेल’ पकड़ लिया है। सीपी मिशन कंपाउंड में बन रही ऐसी ही एक सड़क का काम उन्होंने रुकवा दिया। अब ऐसी सभी सड़कों की जांच होगी और दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


नगर निगम शहर के वार्डों में क्या काम करा रहा है, इसकी किसी स्तर पर मॉनीटरिंग नहीं होती है। शहर क्षेत्र के अधिकांश वार्ड विकास कार्य पूरे हैं, इसलिए इन वार्डों में कोई ऐसा बड़ा काम नहीं निकलता है, जिसमें अफसरों, पार्षदों और ठेकेदारों का ‘मन भरा’ जा सके। छोटी-मोटी रिपेयरिंग का एस्टीमेट बनता है। लेकिन, पार्षदों और अफसरों की मनमानी से पूरे शहर में सीसी सड़कों को खोदकर उन पर एपेक्स लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सीसी मिशन कंपाउंड में यही खेल चल रहा था। यहां पर सीसी सड़क तीन-चार जगह उखड़ गई थी, लेकिन अफसरों ने मनमानी दिखाई और उसे रिपेयर नहीं किया, बल्कि उसका नया एस्टीमेट बनाकर टेंडर डाल दिया। लापरवाही का आलम यह था कि बमुश्किल पांच हजार रुपये सड़क की रिपेयरिंग में खर्च होते, लेकिन सड़क तोड़कर एपेक्स की सड़क बनाने के लिए 13.25 लाख रुपये खर्च करने का एस्टीमेट बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने नगर आयुक्त को बताया था कि मिशन कंपाउंड में अच्छी खासी सीसी सड़क को जेसीबी से तोड़ा जा रहा है। इस पर नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया।
 
एक नहीं, बिछा है ऐसी सड़कों का जाल
शहर में अकेली यही सड़क नहीं है जो सीसी तोड़कर एपेक्स लगाई जा रही हो, बल्कि पूरे शहर में ऐसी सड़कों का जाल बिछा है। इसमें से वार्ड नंबर 56 में एक सड़क का लोकार्पण पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री रवींद्र शुक्ल ने किया था, लेकिन इस सीसी सड़क के ऊपर एपेक्स लगा दिए गए और लोकार्पण का पत्थर भी हटाकर वर्तमान पार्षद का लगा दिया गया है। इसी तरह नरिया बाजार से दतिया गेट जाने वाली सड़क के दायीं ओर जाने वाली सड़क तत्कालीन संस्कृति मंत्री पं. रमेश शर्मा ने विधायक निधि से सीसी सड़क बनवाई थी। इस सड़क के ऊपर भी एपेक्स लगा दिए गए। इतना ही नहीं वार्ड नंबर 16 ईसाई टोला में शीयरवुड कॉलेज के सामने एक महीने पहले ही सीसी उखाड़कर एपेक्स की सड़क बनवाई गई है। वार्ड नंबर 18 गुदरी में भी सूजे खां खिड़की से इमामबाड़ा की ओर जाने वाली सड़क भी सीसी बनी थी। इसे उखाड़कर एपेक्स लगा दिए गए। झोकनबाग में संघ कार्यालय के सामने नाला के बगल से सीसी सड़क के ऊपर एपेक्स लगा दिए गए हैं।


कहीं एपेक्स की फैक्ट्री चलवाने का खेल तो नहीं
इस पूरे घटनाक्रम में एक बात तो साफ हो गई कि सीसी सड़कें उखाड़कर एपेक्स लगाने का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। जानकार बताते हैं कि इसके पीछे विभागीय व्यक्ति की एपेक्स फैक्ट्री को लाभ पहुंचाने के लिए यह सब किया जा रहा है।

कार्रवाई करेंगे
राजस्व का नुकसान जानबूझकर किया जा रहा है। यह घोर आपत्तिजनक है। इसमें जो भी जिम्मेदार होेंगे, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- प्रताप सिंह भदौरिया
नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed