फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The former village head had made a deal to chop his girlfriend into pieces for Rs 1 lakh

Jhansi News: पूर्व ग्राम प्रधान ने एक लाख रुपये में किया था प्रेमिका के टुकड़े करने का सौदा

Sat, 23 Aug 2025 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The former village head had made a deal to chop his girlfriend into pieces for Rs 1 lakh

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। टोड़ी फतेहपुर में किशोरपुरा गांव में रचना यादव हत्याकांड मामले में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश गरौठा निवासी प्रदीप उर्फ दीपक अहिरवार ने कई सनसनीखेज खुलासे किए। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया रचना के प्रेमी पूर्व ग्राम प्रधान संजय पटेल ने रचना के शरीर के टुकड़े करने के लिए 15 हजार रुपये की पेशगी के साथ एक लाख रुपये देने का सौदा किया था। पैसा मिलने से पहले ही संजय गिरफ्तार हो गया। प्रदीप भी बृहस्पतिवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान घायल होकर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।




उसने पूछताछ के दौरान बताया कि 9 अगस्त को उसने महेबा के पूर्व ग्राम प्रधान संजय पटेल उर्फ संजू एवं उसके भतीजे संदीप पटेल के साथ मिलकर रचना की हत्या की थी। पूर्व ग्राम प्रधान संजू के भतीजे संदीप से उसकी जेल में दोस्ती हुई थी। रचना ने संजू पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसके गर्भवती होने की आशंका से भी संजू परेशान था। रचना को रास्ते से हटाने के लिए संजू ने हत्या की साजिश रची। संदीप ने प्रदीप को भी शामिल कर लिया। शिनाख्त मिटाने के लिए संजू ने रचना के शव के टुकड़े करके फेंकने को कहा। यह काम प्रदीप को सौंपा। उसे पेशगी के तौर पर 15 हजार रुपये दिए। काम होने पर एक लाख रुपये देने की बात कही। 9 अगस्त को रचना को रामराजा अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के बाद संदीप और प्रदीप के साथ संजू कार में लेकर निकला। उन लोगों ने कुल्हाड़ी और बोरी कार में छिपाकर रखी थी। मौका मिलने पर संजू ने आगे सीट पर बैठी रचना का गला घोंट दिया। वहां से वह लोग किशोरपुरा गांव पहुंचे। यहां संदीप की मदद से प्रदीप ने शव के टुकड़े करके कुएं में फेंक दिए। हत्या के चार दिन बाद पुलिस ने 13 अगस्त को विनोद पटेल के खेत से रचना का कई टुकड़ों में बंटा शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed