फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The flow of electricity stopped due to wind and rain, electricity was affected for several hours

Jhansi News: हवा और बारिश से करंट का प्रवाह थमा, कई घंटे बिजली रही प्रभावित

Sun, 01 Jun 2025 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The flow of electricity stopped due to wind and rain, electricity was affected for several hours
हवा और बारिश में फाल्ट की संख्या में नहीं आ रही कमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। तेज हवा और बारिश के कारण एक बार फिर शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश के कारण हंसारी से आने वाली 33 केवी लाइन को बंद कर दिया गया। बारिश रुकने के बाद एक-एक कर फीडरों को चालू किया गया पर ज्यादातर फीडरों पर फाल्ट के कारण कई घंटों बाद शाम को आपूर्ति शुरू हो सकी। हर बार बारिश और तेज हवा बिजली व्यवस्था की पोल खोल रही है।
शनिवार को दिन में चली तेज हवा व बारिश से बिजली की आपूर्ति लड़खड़ा गई। जेल चौराहे की 33 केवी लाइन चार घंटे तक बाधित रही। रानीमहल और मुन्नालाल के कई फीडर भी फाल्ट के कारण ट्रिप हो गए। फाल्ट सुधारने के ढाई घंटे बाद बिजली क्षेत्र में पहुंची। वहीं, सुबह लगभग 6 बजे थापक बाग फीडर की लाइन पर पेड़ गिरने से होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर, रितु विहार कॉलोनी, थापक बाग आदि क्षेत्रों की आपूर्ति बंद हो गई। लगभग 7 घंटे बाद फाल्ट ठीक होने पर आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

वहीं, सीपरी बाजार की 33 केवी लाइन की आपूर्ति शुरू की गई तो इंसुलेटर बर्स्ट हो गया। इसकी जानकारी होने के बाद उसे बदलने का काम शुरू किया गया। इंसुलेटर को बदलने में करीब ढाई घंटे लग गए। इससे नालगंज, आईटीआई, इंदिरा नगर, नालगंज, ब्रह्मनगर, नानकगंज, मसीहागंज सहित अन्य मोहल्ले की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रही। वहीं एमइएस का फीडर भी फाल्ट के कारण लगभग दो घंटे बंद रहा। जजी कंपाउंड में फाल्ट को ढूंढकर उसे ठीक करने में काफी समय लग गया। वहीं, राई के ताजिया पर 11 केवी की लाइन बर्स्ट हो गई, जिसे सुधारने में एक घंटा लग गया। उसके बाद क्षेत्र की आपूर्ति बहाल हुई। इस संबंध में अधिशासी अभियंता चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि बारिश के कारण सब स्टेशन की आपूर्ति सुचारू करने के बाद अधिकांश फीडरों पर फाल्ट की समस्या आई, जिसे कर्मचारियों ने दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed