{"_id":"57acdd234f1c1be15bee60cc","slug":"the-first-patient-had-probable-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभावित डेंगू का पहला मरीज मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभावित डेंगू का पहला मरीज मिला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
hospital, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शहर में डेंगू का पहला संभावित मरीज मिल गया है। उपकृषि निदेशक को निजी अस्पताल में कराई गई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि, मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
महानगर को इस समय बीमारियों ने घेर रखा है। लोग जुकाम, खांसी, बुखार से छुटकारा नहीं पा सके हैं कि अब डेंगू की संभावित दस्तक भी हो गई है। उपकृषि निदेशक डॉ. यूपी सिंह को डेंगू की शिकायत के चलते महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उपकृषि निदेशक को दो दिन पूर्व शहर के एक निजी अस्पताल में बुखार आने के बाद भर्ती कराया गया था। उनकी प्लेटलेट्स कम हो गई थीं। डेंगू की जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
बृहस्पतिवार को उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने बताया कि प्राइवेट हॉस्पिटल में कराई जांच में उपकृषि निदेशक को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। अभी मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। उनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू होने या न होने की जानकारी होगी।