फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The first patient had probable dengue

संभावित डेंगू का पहला मरीज मिला

Fri, 12 Aug 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
 The first patient had probable dengue
hospital, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। शहर में डेंगू का पहला संभावित मरीज मिल गया है। उपकृषि निदेशक को निजी अस्पताल में कराई गई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि, मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। 
विज्ञापन


महानगर को इस समय बीमारियों ने घेर रखा है। लोग जुकाम, खांसी, बुखार से छुटकारा नहीं पा सके हैं कि अब डेंगू की संभावित दस्तक भी हो गई है। उपकृषि निदेशक डॉ. यूपी सिंह को डेंगू की शिकायत के चलते महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उपकृषि निदेशक को दो दिन पूर्व शहर के एक निजी अस्पताल में बुखार आने के बाद भर्ती कराया गया था। उनकी प्लेटलेट्स कम हो गई थीं। डेंगू की जांच में  पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने बताया कि प्राइवेट हॉस्पिटल में कराई जांच में उपकृषि निदेशक को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। अभी मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। उनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू होने या न होने की जानकारी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed