फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The first evening of the Jalvihar Fair belonged to the children.

Jhansi News: बच्चों के नाम रही मेला जलविहार की पहली शाम

Wed, 23 Sep 2026 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The first evening of the Jalvihar Fair belonged to the children.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। मेला जलविहार में ‘एक शाम बच्चों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
जूनियर वर्ग में मंजरी राजपूत, मेघा राजपूत, नित्या महेश्वरी, चाहत, पल्लवी, आस्था तिवारी और नित्य कुशवाहा ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सीनियर वर्ग में चंचल सोनी, सुहानी राय, पुष्पा सेन, शिवी साहू, सौम्य गुप्ता अंजली, अंकित और अमित राजपूत ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। दयानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय और सरस्वती शिशु मंदिर दमेले चौक के बच्चों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। शिवालय डांस एकेडमी, कथक डांस एकेडमी और के एस एकेडमी के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। घुंघरू डांस एकेडमी और जी वायरस डांस अकेडमी के बच्चों ने भी आकर्षक ग्रुप डांस प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सवरना डांस एकेडमी ग्वालियर की संगीता चतुर्वेदी निर्णायक मंडल में शामिल थीं। डांस इंडिया डांस यूट्यूब विनर जबलपुर के विकेश कुमार रजक भी निर्णायक रहे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार रुपये का इनाम दिया गया। दूसरे स्थान पर आने वाले को 5100 रुपये मिले। तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। श्याम जादूगर झांसी ने विभिन्न प्रकार के जादू शो प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
मेधावी छात्राएं सम्मानित, आज भजन संध्या
मऊरानीपुर। मेला जलविहार के उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी द्वारा मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। विगत 24 वर्षों से नर्मदा देवी शर्मा पुरस्कार उनकी पुत्री स्मृति रेखा शर्मा और डॉ. एमएम शर्मा द्वारा दिया जा रहा है। इस वर्ष हाईस्कूल में शिवानी तथा इंटरमीडिएट में गरिमा व राखी को सर्वाधिक अंकों के लिए सम्मानित किया गया। ये छात्राएं नगर पालिका इंटर कॉलेज की थीं।

0000
जलविहार महोत्सव में आज
मेला जलविहार महोत्सव में बुधवार रात प्राण प्रतिष्ठित देव प्रतिमाएं जलविहार को निकलेंगी। भगवान गूदड़ बादशाह के विमान भी इसमें शामिल होंगे। अखिल भारतीय भजन संध्या और खाटू श्याम दरबार का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। बद्री प्रसाद सेन और वंदना अहिरवार इस कार्यक्रम के संयोजक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed