{"_id":"683a0bb98211b0d7d5045753","slug":"the-final-match-of-the-day-night-cricket-tournament-is-today-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-106352-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
समथर। नगर के राजकीय महाविद्यालय मैदान में चल रहे डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर सिक्स मुकाबले में पण्डोखर धाम इलेवन की टीम ने आरपीएस पिछोर को 12 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और टॉस उछालकर मैच का शुभारंभ कराया। महाराजा रणजीत सिंह जूदेव की स्मृति में आयोजित जिया टेलेंट टी-टेन क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर सिक्स मुकाबले में पण्डोखर धाम इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीएस पिछोर की टीम 10 ओवरों में 132 रन ही बना सकी। पण्डोखर ने 12 रनों से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। विजयी टीम के खिलाड़ी अर्जुन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस दौरान आयोजक कमेटी की ओर से मंजर खान ने बताया कि 31 मई को फाइनल मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद व विजेता ट्रॉफी और उपविजेता टीम को पचास हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर रामेंद्र सिंह किलेदार, भगवत दयाल मुदगिल, आमिर खान, पवन बादल, सरनाम सिंह, अभिषेक गुर्जर, मुन्ना दुबे, राजवीर सिंह, प्रखर नगाइच, आकाश मेवाती आदि मौजूद रहे।