फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The family of the swindler of 60 crores escaped by dodging the police

Jhansi News: पुलिस को चकमा देकर भाग निकला 60 करोड़ की ठगी करने वाले का कुनबा

Sat, 01 Jul 2023 10:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
The family of the swindler of 60 crores escaped by dodging the police
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी के 54 बड़े कारोबारियों से करीब 60 करोड़ की मोटी रकम ठगने वाले जालसाज ओमप्रकाश अग्रवाल के जेल जाने के बाद पुलिस उसका साथ देने वाली पत्नी, पुत्र, बेटी समेत दामाद को तलाश रही है लेकिन, यह सभी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले हैं। पुलिस इन पांचों की तलाश में उनके ठिकाने पर दबिश दे रही है।
सीपरी बाजार के सीपी मिशन कंपाउंड निवासी ओमप्रकाश अग्रवाल ने कारोबार एवं मोटे ब्याज का लालच देकर झांसी के 54 बड़े कारोबारियों से करोड़ों रुपये ठग लिए थे। यह खेल पिछले कई साल से चल रहा था लेकिन, पिछले माह ओमप्रकाश इन कारोबारियों का करीब 60 करोड़ रुपये लेकर गायब हो गया। उसके गायब होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। 26 जून को ओमप्रकाश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया लेकिन, जालसाजी में उसके साथ शामिल रहे पत्नी द्रोपदी अग्रवाल, पुत्र योगेश अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, पुत्री गोल्डी, दामाद मनोज अग्रवाल एवं रामजी अग्रवाल पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस इनके रिश्तेदारों के घर में भी तलाश कर रही है लेकिन, अभी तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश पुलिस लगातार कर रही है। इनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट
चार अन्य कारोबारियों ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट
सीपरी बाजार थाने में जालसाज ओमप्रकाश समेत उसकी पत्नी द्रोपदी, पुत्र योगेश, आकाश, पुत्री गोल्डी, दामाद मनोज एवं रामजी अग्रवाल के खिलाफ चार एफआईआर शुक्रवार को सीपरी बाजार थाने में दर्ज कराई गई। अब तक इन जालसाजों के खिलाफ नौ कारोबारी मुकदमा दर्ज करा चुके। सेवाराम आइल मिल के विष्णु गुप्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी जालसाज ओमप्रकाश ने 75 लाख रुपये हड़प लिए। पैसा वापस मांगने पर जान से मारने को धमका रहा। इसी तरह मोहन लाल अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल आदि के करीब 80 लाख रुपये हड़प लिया। टिम्बर कारोबारी मनोज अग्रवाल ने 65 लाख जबकि वरुण कुमार अग्रवाल, मीना अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, अंजली अग्रवाल आदि ने करीब 80 लाख रुपये ठगी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed