फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The family beat up the doctor on the death of the woman

महिला की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर को पीटा

Sat, 25 Sep 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
The family beat up the doctor on the death of the woman
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके के सेंट ज्यूड अस्पताल में एक महिला की मौत पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर की पिटाई कर दी। इससे वहां तकरीबन एक घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। अस्पताल की ओपीडी भी बाधित बनी रही।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड निवासी 55 वर्षीय एक महिला को इलाज के लिए 20 सितंबर को सीपरी बाजार स्थित सेंट ज्यूड अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। महिला हृदय रोग से पीड़ित थी। महिला की हालत में सुधार भी हो चला था। लेकिन, शुक्रवार की सुबह तकरीबन नौ बजे उसकी अचानक मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन भड़क गए और उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर सुल्तान आलम के साथ मारपीट कर दी। वहां मौजूद गार्ड व अन्य स्टाफ ने किसी तरह चिकित्सक को बचाया। इससे अस्पताल में हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। तकरीबन एक घंटे तक ओपीडी भी बाधित बनी रही। पीड़ित चिकित्सक ने घटना की शिकायत सीपरी थाना पुलिस से की है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed