फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The face of 10 stations of the division will change with Rs 616 crore, PM will lay the foundation stone tomorrow

Jhansi News: 616 करोड़ से बदलेगी मंडल के 10 स्टेशनों की सूरत, कल पीएम रखेंगे आधारशिला

Sun, 25 Feb 2024 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
The face of 10 stations of the division will change with Rs 616 crore, PM will lay the foundation stone tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। झांसी रेल मंडल के 10 रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने और ओवरब्रिज निर्माण पर 616 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झांसी रेल मंडल सहित पूरे देश में स्टेशनों के विकास, ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज निर्माण कामाें की आधारशिला रखेंगे। साथ ही कुछ कामों का लोकार्पण भी होगा। शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि 95 स्थानों पर पीएम का वर्चुअल कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी व जनसंपर्क अधिकरी मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे।


------------इस स्टेशन को मिले हैं इतने रुपये
उरई को 12.488 करोड़, बांदा को 22.935 करोड़, चित्रकूट को 23.475 करोड़, दतिया को 22.854 करोड़, हरपालपुर को 11.625 करोड़, ललितपुर को 18.554, महोबा को 13.798 करोड़, मुरैना को 20.364 करोड़, पुखरायां को 7.588 करोड़ और भिंड स्टेशन को विकास के लिए 12.664 करोड़ रुपये मिले हैं। जिसमें 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज पर रेस्टोरेंट के अलावा अन्य यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed