फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The eye bank's file moved forward but got stuck at the licensing stage.

Jhansi News: नेत्र बैंक की फाइल दौड़ी, लाइसेंस पर अटक गई

Wed, 26 Aug 2026 02:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 26 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The eye bank's file moved forward but got stuck at the licensing stage.
झांसी। मेडिकल कॉलेज में नेत्र बैंक शुरू करने की फाइल पिछले 13 साल से दौड़ रही है, लेकिन लाइसेंस के पायदान पर आकर अटक गई है। दिसंबर 2025 में निरीक्षण करने आई टीम ने व्यवस्थाओं को उचित पाते हुए लाइसेंस की संस्तुति भी कर दी, इसके बाद शासन ने जरूरी रिपोर्ट मांगी और वह भी भेज दी गई। बावजूद इसके अब तक लाइसेंस जारी नहीं हुआ है। ऐसे में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा शुरू होने के साथ एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है कि नेत्रदान के बाद कॉर्निया प्रत्यारोपण की सुविधा आखिर कब शुरू होगी?
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन वर्ष 2012 से नेत्र बैंक स्थापित करने के प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में नौ दिसंबर 2025 को शासन ने दो डॉक्टरों की टीम को नेत्र बैंक की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने भेजा था। टीम ने व्यवस्थाओं को उचित पाते हुए शासन को लाइसेंस देने की संस्तुति की थी। इसके बाद शासन ने 25 जून और 12 अगस्त को पत्र भेजकर एनएबीएच एक्रीडेशन और मेडिकल कॉलेज के पंजीकरण से संबंधित रिपोर्ट मांगी थी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से दोनों रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी लाइसेंस जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि लाइसेंस का इंतजार करते हुए कई साल बीत चुके हैं। जब तक नेत्र बैंक शुरू नहीं होगा, तब तक मेडिकल कॉलेज में कॉर्निया प्रत्यारोपण संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूकता पर जोर, लेकिन सुविधा का इंतजार
स्वास्थ्य विभाग का 41वां नेत्रदान पखवाड़ा शुरू हो गया है। सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने जागरूकता शिविर आयोजित करने, प्रचार-प्रसार करने और स्कूलों में रैलियां निकालने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, नेत्र बैंक की सुविधा शुरू नहीं होने से नेत्रदान के बाद कॉर्निया का उपयोग स्थानीय स्तर पर प्रत्यारोपण के लिए नहीं हो पा रहा है।

इसलिए मनाया जाता है नेत्रदान पखवाड़ा
राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा हर वर्ष 25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाता है। यह 14 दिनों का जागरूकता अभियान होता है। इसका उद्देश्य नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और मृत्यु के बाद कॉर्निया दान के लिए प्रेरित करना है।


किसे नहीं करना चाहिए नेत्रदान
नेत्र रोग विशेषज्ञों के अनुसार कैंसर, एड्स, हेपेटाइटिस, शॉक, मल्टी ऑर्गन फेल्योर, रेबीज या सेप्टीसीमिया से पीड़ित व्यक्तियों के कॉर्निया का उपयोग प्रत्यारोपण के लिए नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed