फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The electricity in the examination center was failing for half an hour...girls gave their papers in candle light.

Jhansi News: आधा घंटा गुल रही परीक्षा केंद्र की बिजली... छात्राओं ने मोमबत्ती की रोशनी में दिया पेपर

Sun, 03 Mar 2024 02:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 03 Mar 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
The electricity in the examination center was failing for half an hour...girls gave their papers in candle light.
- कंट्रोल रूम से भी कनेक्ट नहीं हुए कैमरे, जनरेटर नहीं कर रहा था काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान शनिवार शाम को बारिश के दौरान परीक्षा केंद्र की बिजली गुल होने पर छात्राओं ने मोमबत्ती की रोशनी में पेपर दिया। इस दौरान छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा केंद्र पर बिजली आपूर्ति ठप होने की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। करीब आधा घंटा बाद बिजली आपूर्ति होने पर परीक्षार्थियों को राहत मिली। मामले में डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक से जवाब तलब किया है।
नगरा स्थित कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार शाम को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की छात्राएं अंग्रेजी की परीक्षा दे रहीं थीं। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद शाम 4:15 बजे परीक्षा केंद्र की बिजली गुल हो गई। इससे परीक्षा कक्षों में अंधेरा हो गया। इससे छात्राओं को दिक्कत होने लगी। विद्यालय प्रबंधन ने जनरेटर चलवाने की कोशिश, लेकिन लोड अधिक होने से जनरेटर नहीं चल सका। इस दौरान बिजली विभाग के अफसरों को भी आपूर्ति गुल होने की जानकारी दी गई। करीब 10 मिनट तक आपूर्ति सुचारू न होने पर विद्यालय स्टाफ ने कक्षाओं में मोमबत्ती जलवाई और इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था की।
विज्ञापन

मामले की शिकायत डीआईओएस और कंट्रोल रूम से की गई। इसके बाद कंट्रोल रूम से ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के कैमरे चेक किए गए, तो कैमरे काम करते नहीं मिले। अफसरों के फोन करने के बाद करीब आधा घंटा बाद 4:45 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। सूचना पर पुलिस भी परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई। परीक्षा देकर निकली छात्राओं ने पुलिस को बताया कि काफी देर तक बिजली गुल रही। कमरों में अंधेरा हो गया था। शिकायत करने के बाद कमरों में मोमबत्ती जला दी गई थी। पहले हिंदी के पेपर में भी बिजली चली गई थी। काफी देर तक नहीं आई। जनरेटर भी चालू नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

बोलीं छात्राएं
परीक्षा केंद्र पर लाइट चली गई थी। कमरों में अंधेरा हो गया था। अंधेरे में पेपर लिखने में दिक्कत हो रही थी। - प्रणाली

अंधेरा होने पर काफी देर परेशान हुए। शिकायत की तो कमरों में मोमबत्ती जला दी गई थी। - सृष्टि

अंग्रेजी के पेपर के दौरान लाइट गई। फिर मोमबत्ती की रोशनी में पेपर लिखने को कहा गया। - आकांक्षा

कई बार पहले भी ऐसी दिक्कत हुई है। आज ज्यादा दिक्कत हो रही थी। शिकायत की तो मोमबत्ती जलवाई गई थी। - पूनम


------------
वर्जन
शिकायत मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक से बात की गई। उन्होंने इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था करवाई थी। अंदर के कुछ कमरों में अंधेरा ज्यादा था। केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण मांगा है कि उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था दुरुस्त क्यों नहीं रखी? - राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस।


---------------
बारिश के दौरान बिजली चली गई थी। जनरेटर भीग गया था, तो चालू नहीं हो पा रहा था। काफी मशक्कत के बाद भी जब जनरेटर चालू नहीं हुआ तो फिर हमने कमरों में इमरजेंसी लाइट लगवाई। बाद में जनरेटर चालू हो गया था और लाइट भी आ गई थी। इस दौरान बिजली विभाग से भी बात की गई थी, वहां से बताया गया कि हंसारी से ही बिजली बंद है।
- नीता श्रीवास्तव, केंद्र व्यवस्थापक
--------------
ट्रिपिंग के कारण बिजली व्यवस्था लगभग आधा घंटा 4:15 से 4:45 बजे तक प्रभावित रही थी। - नागेंद्र, एसडीओ, नंदनपुरा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed