फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The election of the chairman will be held tomorrow, the tussle is not ending in BJP

Jhansi News: कल होगा सभापति का चुनाव, भाजपा में खत्म नहीं हो रही खींचतान

Mon, 12 Jun 2023 11:31 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
The election of the chairman will be held tomorrow, the tussle is not ending in BJP
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के सभापति के प्रत्याशी को लेकर भाजपा में खींचतान चार महीने बाद भी खत्म नहीं हो सकी है। पार्टी के दो धड़े अपने-अपने समर्थक को सभापति बनाने पर अड़े हैं। लखनऊ तक सिफारिशों का दौर जारी है। सभापति का चुनाव बुधवार को होना है।
बीती 19 जनवरी को अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर के 12 पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई थी। इसमें भाजपा का दबदबा रहा और सभी निदेशक बीजेपी के ही चुने गए। फिर 27 जनवरी को सभापति का चुनाव होना था, मगर पार्टी में दो फाड़ हो गए। प्रदेश से लेकर जिला तक के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अलग-अलग गुटों में बंट गए। मामले में सरकार के एक मंत्री तक को दखल देना पड़ा। उन्होंने अधिकारियों को फोन करके एक निदेशक का नाम लेकर उन्हें ही सभापति का नामांकन पर्चा देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दूसरे गुट के लोगों को जब यह पता चला तो उन्होंने संगठन के बड़े नेताओं तक सिफारिश लगाई। फिर चुनाव टालना पड़ गया। फिर सभापति के निर्वाचन की अगली तिथि 19 मार्च घोषित की गई। इस बार भी भाजपा नेता प्रत्याशी को लेकर एकराय नहीं हो पाए। कोई नामांकन पत्र नहीं आने पर फिर से चुनाव को स्थगित कर दिया गया। अब 14 जून को सभापति का चुनाव होना है। चुनाव को एक दिन ही बचा है। इसके बावजूद अब तक सभापति का नाम तय नहीं हो पाया है। दोनों गुटाें के नेता लखनऊ तक सिफारिश लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

सरकार और संगठन में किसका रहेगा दबदबा
सभापति के लिए दो धड़ों में बंटी भाजपा में एक गुट के साथ सरकार के मंत्री हैं तो दूसरे गुट के साथ संगठन के बड़े नेता। अब देखने वाली बात ये है कि सरकार और संगठन के नेताओं में से किसका दबदबा रहता है। जिस गुट की भी चलेगी, वो अपना सभापति बनवाने में कामयाब हो जाएगा।


वर्जन..
सभापति के लिए चार नामों का पैनल प्रदेश नेतृत्व को भेजा जा चुका है। वहां से जिसका भी नाम फाइनल होगा, वो ही निर्विरोध सभापति निर्वाचित हो जाएगा। पार्टी में किसी तरह का आपसी विरोध नहीं है। - मुकेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed