फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The elders said - the government has become too much for us

Jhansi News: बुजुर्गों ने कहा - हमारे लिए कैकई हो गई सरकार

Wed, 02 Oct 2024 05:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
The elders said - the government has become too much for us
फोटो संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के मौके पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी रचनाएं पढ़ते हुए कहा कि सरकार ने हमारी सुविधाएं छीनकर भगवान राम की मां कैकई का काम किया है। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे के मुख्य आतिथ्य, सदर विधायक रवि शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, एमएलसी रमा निरंजन, बाबूलाल तिवारी व नगर आयुक्त सत्यप्रकाश विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष बीवी दीक्षित ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिकों का स्मृति चिह्न, शॉल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि सरकार से उन्हें रेल किराए, आयकर में छूट मिलती थी, जिसे सरकार ने बंद कर दिया है। इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस में जमा राशि पर वृद्धों को अधिक ब्याज भी दिया जाता था लेकिन अब यह व्यवस्था बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाकर 3500 रुपये की जाए। इसके अलावा, केंद्र व राज्य सरकारों में अलग से वरिष्ठ नागरिक आयोग और मंत्रालय बने। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने मांग की कि अटल एकता पार्क में सुबह-शाम वॉक के लिए जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए पार्क में जो एंट्री फीस ली जा रही है, उसे समाप्त किया जाए। इस मौके पर बीके तिवारी, जगदीश साहू, ओमप्रकाश हयारण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed