फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The driver's wife died after being hit while the tractor was backing up

Jhansi News: ट्रैक्टर बैक करते समय चपेट में आने से चालक की पत्नी की मौत

Sun, 13 Apr 2025 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The driver's wife died after being hit while the tractor was backing up

विज्ञापन


झांसी। शिवाजी नगर के नंद पैलेस के पास ट्रैक्टर बैक करते समय चालक की पत्नी उसकी चपेट में आकर घायल हो गई। नाजुक हाल में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना नवाबाद के शिवाजी नगर निवासी बालाराम अहिरवार ट्रैक्टर चलाता है। परिजन ने बताया कि शुक्रवार शाम बालाराम ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंट भरकर निकला था। उसकी पत्नी सीमा (35) ट्रैक्टर को बैक कराने के लिए पीछे खड़ी थी। इसी दौरान ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो जाने से सीमा ट्राली की चपेट में आकर घायल हो गई। ट्रैक्टर का पहिया चढ़ जाने से उसका पेट फट गया। नाजुक हाल में परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया। परिवार में दो बेटे हैं। दोनों बेटे गांव में रहकर पढ़ाई करते हैं। नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक, पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed