फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The driver left the car parked outside the emergency, the injured had to land at the gate itself.

इमरजेंसी के बाहर कार खड़ी कर चला गया चालक, घायलों को गेट पर ही उतराना पड़ा

Tue, 19 Jul 2022 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The driver left the car parked outside the emergency, the injured had to land at the gate itself.
झांसी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर एक कार चालक दोपहर में गाड़ी खड़ी कर कहीं चला गया। इससे सोमवार को हादसे में घायल हुए मां-बेटे व स्कूली बच्चों सहित कई गंभीर मरीज इमरजेंसी तक नहीं पहुंच सके। उन्हें गेट पर ही उतारकर बड़ी मुश्किल से इमरजेंसी भेजा गया। घायलों को लेकर आने वाला एंबुलेंस स्टाफ काफी देर तक कार चालक को ढूंढता रहा लेकिन उसका शाम तक पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

करारी में एक्सीडेंट होने पर हमीद और उनकी माता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था। लेकिन बीच रास्ते में कार खड़ी होने के कारण एंबुलेंस अस्पताल के अंदर नहीं घुस सकी। यह देख एंबुलेंस स्टाफ कार चालक को तलाश करने में लग गया। इसी दौरान ऑटो से घायल अवस्था में कई स्कूली बच्चे इलाज कराने के लिए पहुंचे तो वहां जाम की स्थिति बन गई। काफी देर तक इधर-उधर देखने के बाद भी कार चालक का कोई पता नहीं चला तो मरीजों को गेट पर ही उतारकर स्ट्रेचर से इमरजेंसी तक ले जाया गया। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

गंभीर मरीजों के वाहनों के साथ ही एंबुलेंस को अस्पताल की इमरजेंसी में आने की अनुमति है। इसके लिए मुख्य गेट पर गार्डों को तैनात किया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजकुमार सचान, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed