फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The dialogue between Sumant and Dasharatha brought tears to the eyes of the devotees.

Jhansi News: सुमंत-दशरथ संवाद से भक्तों की आंखें हुईं नम

Sun, 28 Sep 2025 06:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
The dialogue between Sumant and Dasharatha brought tears to the eyes of the devotees.
महरौनी। श्री रामयश कीर्तन मंडली के तत्वावधान में चल रहे रामलीला महोत्सव के आठवें दिन सुमंत विलाप, दशरथ मरण, भरत मिलाप और जयंत की कुटिलता के प्रसंगों का मंचन हुआ।
विज्ञापन

लीला मंचन में सुमंत लौटकर महल में आकर राजा दशरथ को सारा समाचार सुनाते हैं कि किस तरह वन में कठिनाइयों का सामना करते हुए राम, लक्ष्मण और सीता आगे बढ़ते जा रहे हैं। यह सुनकर राजा दशरथ अधीर हो जाते हैं और करुण विलाप करते हैं।
विज्ञापन

वह राम राम पुकारते हुए पुत्र वियोग में अपने प्राण तज देते हैं। राजा के मरणोपरांत गुरु वशिष्ठ दूतों के माध्यम से भरत और शत्रुघ्न को उनके ननिहाल से अयोध्या वापस बुलवाते हैं। जब भरत पिता की मौत और राम के वनगमन का समाचार सुनते हैं तो शोक में डूब जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में निषादराज भरत को श्रीराम का पता बताते हैं। चित्रकूट में राम और भरत का मिलाप होता है। भरत से पिता की मौत का समाचार सुनकर राम, लक्ष्मण और सीता शोक में डूब गए।

भरत ने राम के समक्ष अयोध्या लौट चलने की विनय की, लेकिन राम ने अपने पिता की आज्ञानुसार 14 वर्ष से पहले अयोध्या लौटने से मना कर दिया। तब राम की चरण पादुकाएं अपने सिर पर रखकर भरत अयोध्या लौटते हैं। बाबूलाल नायक, श्याम स्वरूप पालीवाल, रामेश्वर रिछारिया, कृष्णस्वरूप पटैरिया, रामेश्वर सोनी, आशाराम तिवारी, महेंद्र सिंह, दुष्यंत बडौनिया, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed