फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The dead body's legs were tied with a cloth and dragged on the ground.

Jhansi News: शव के पैर को कपड़े से बांधकर जमीन पर घसीटा

Tue, 07 Jan 2025 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The dead body's legs were tied with a cloth and dragged on the ground.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस में ले जाते समय शव के साथ बेकदरी का वीडियो फिर सामने आया है। सोमवार को यह वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दो लोग शव के पैर में कपड़ा बांधकर उसे घसीटते हुए पोस्टमार्टम हाउस के भीतर ले जाते दिख रहे हैं। सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।


वायरल हो रहे नौ सेकेंड लंबे इस वीडियो में दो लोग एक शव के पांव को कपड़े से बांधकर उसे घसीटते हुए पोस्टमार्टम हाउस के अंदर ले जाते दिख रहे हैं। पीछे से महिलाओं के रोने की आवाज भी आ रही है। शव की बेकदरी का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले माह भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था। इसमें एंबुलेंस चालक ने शव को अपमानजनक तरीके से नीचे पटक दिया था। इस मामले में सीएमओ की ओर से एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। नया वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, सीएमओ सुधाकर पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। मामला सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed