फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The dead body will be taken out from the grave to solve the mystery of the death of the girl who became Afroz from Sapphire

नीलम से अफरोज बनी युवती की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए कब्र से निकाला जाएगा शव

Thu, 15 Jul 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
The dead body will be taken out from the grave to solve the mystery of the death of the girl who became Afroz from Sapphire
झांसी। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की अफरोज खान उर्फ नीलम अहिरवार की पिछले दिनों झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद उसके शव को यहीं के एक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। अफरोज के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि उसकी मौत जहर खाने से हुई थी, जबकि पिता ने हत्या की आशंका जताई है। इसकी जांच कर रही एमपी पुलिस ने बुधवार को झांसी प्रशासन से अफरोज के शव को कब्र से बाहर निकालने की अनुमति मांगी है। मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही विसरा की भी जांच होगी।
विज्ञापन

छतरपुर के सिविल लाइन थाना इलाके की युवती नीलम अहिरवार ने चार साल पहले मुस्लिम धर्म के युवक नया पन्ना नाका निवासी तब्बू उर्फ तालिब खान से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद नीलम का नाम बदलकर अफरोज खान रख दिया गया था। शुरुआत में पति - पत्नी के रिश्ते ठीक चलते गए लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी जिससे आए दिन पति - पत्नी के बीच विवाद होता था। गृह कलह से तंग आकर अफरोज ने छह जुलाई को जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे छतरपुर के मिशन हॉस्पिटल में दाखिल कराया था। बावजूद, हालत और बिगड़ती गई। ऐसे में उसे झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन सेहत में सुधार नहीं हुआ। जिस पर उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे ग्वालियर लेकर जा रहे थे, इसी दरम्यान उसकी मौत हो गई। अफरोज के साथ आए ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर प्रेमनगर के ईदगाह कब्रिस्तान उसे दफना दिया। इसमें प्रेमनगर थाना इलाके में रहने वाले अफरोज के पति तब्बू के मामा ने बड़ी भूमिका निभाई। वहीं, छतरपुर पुलिस से की गई शिकायत में अफरोज खान उर्फ नीलम अहिरवार के पिता ने पुत्री की हत्या की आशंका जताई। इसके बाद मामले की पड़ताल में जुटी छतरपुर पुलिस बुधवार को झांसी आई। छतरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक ने झांसी प्रशासन से अफरोज का शव कब्र से बाहर निकालने की अनुमति मांगी है, ताकि उसका पोस्टमार्टम कराया जा सके। साथ ही विसरा की भी जांच कराई जाएगी। यह सभी काम मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा।
विज्ञापन

पत्नी की कब्र पर फूट-फूटकर रोया पति
झांसी। पिता द्वारा अफरोज उर्फ नीलम की हत्या की आशंका जताए जाने के बाद उसके पति तब्बू उर्फ तालिब को एमपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को छतरपुर पुलिस उसे झांसी लेकर आई। पुलिस अफरोज के पति के साथ मौका मुआयना करने प्रेमनगर के ईदगाह कब्रिस्तान पर पहुंची। यहां पहुंचते ही तब्बू पत्नी की कब्र से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगा। तकरीबन दस मिनट तक वो यूं ही रोता रहा। किसी तरह वहां मौजूद पुलिस ने उसे संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतर धार्मिक विवाह की पारिवारिक परंपरा
झांसी। नया पन्ना नाका निवासी तब्बू उर्फ तालिब खान ने हिंदू युवती से शादी की थी। ये उसके परिवार का कोई पहला मामला नहीं है। बल्कि, अंतर धार्मिक विवाह की पारिवारिक परंपरा रही है। छतरपुर के सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर राजेश सिंह बंजारा ने बताया कि तब्बू उर्फ तालिब खान के दादा हिंदू हैं और उन्होंने मुस्लिम युवती से शादी की थी। दोनों की संतान कमल नाम का बेटा है, जिसने मुस्लिम युवती से शादी कर अपना नाम कमाल खान रख लिया। कमाल खान की संतान तब्बू उर्फ तालिब खान है, जिसने हिंदू युवती से शादी रचाई और बाद में वो मुस्लिम बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed