फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The days of getting borrowed electricity will end, company comes forward to install prepaid meter

Jhansi News: उधार बिजली मिलने के दिन होंगे खत्म, प्रीपेड मीटर लगाने को आगे आई कंपनी

Mon, 06 Nov 2023 11:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
The days of getting borrowed electricity will end, company comes forward to install prepaid meter
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बिजली विभाग घरों में जल्द ही प्रीपेड मीटर लगाने की तैयारी में है। कुछ दिनों पहले झांसी, ललितपुर, जालौन में प्री-पेड मीटर लगाने के लिए कंपनी को भी नामित कर दिया गया। अफसरों का कहना है कि अभी तक किसी कंपनी के तैयार न होने की वजह से यह काम नहीं हो रहा था। उपभोक्ताओं पर बिजली का भारी-भरकम बकाया हो जाने से सरकार ने करीब दो साल पहले स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की योजना लागू की थी। योजना की शुरूआत में सरकारी कार्यालय समेत अधिकारी आवासों में यह मीटर लगाए जाने थे लेकिन, इसके लिए कोई कंपनी ही आगे नहीं आई। इस वजह से शासन की यह महत्वाकांक्षी परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई। अब शासन ने इसे ठंडे बस्ते से फिर निकाला है। पिछले माह कराए गए टेंडर में दो बिजली कंपनियों को काम सौंप दिया है। झांसी, ललितपुर, जालौन, महोबा में जीनस नामक कंपनी का प्रीपेड मीटर लगाने का काम दिया गया है। बिजली अफसरों के मुताबिक प्रीपेड मीटर में एक छोटा सा मॉडम लगा रहेगा। इसे सर्वर के साथ उपभोक्ताओं के मोबाइल से कनेक्ट कर दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को इसके जरिए पता चलेगा कि उनके पास कितना बैलेंस है। बैलेंस खत्म होने पर बिजली बंद हो जाएगी। रीचार्ज सिस्टम से बिजली चालू और बंद होगी। अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद के मुताबिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लिए शासन स्तर से कवायद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed