फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The corporation gave 1 crore for cleaning the drain ... here the silt got washed away only by rain water

निगम ने नाला सफाई को दिया 1 करोड़...यहां तो सिल्ट बारिश के पानी से ही बह गई

Tue, 21 Jun 2022 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The corporation gave 1 crore for cleaning the drain ... here the silt got washed away only by rain water
झांसी। नगर निगम ने दो माह पहले नाला सफाई के लिए एक करोड़ का ठेका दिया था। 69 नालों की सफाई की जानी थी लेकिन अभी तक केवल 49 नाले ही साफ हुए थे वह भी आधे अधूरे। इसी बीच झमाझम बरसात आ गई। क्योंकि झांसी का एक बड़ा हिस्सा ऊंचाई पर बसा हुआ है और जब बरसात का पानी तेज रफ्तार से बहकर नाले में आया तो बहाव तेज होने के कारण सिल्ट को भी बहा ले गया। कुल मिलाकर यह सफाई का ठेके लेने वाले ठेकेदारों के लिए फायदे का सौदा साबित हुई।
विज्ञापन

मानसूनी बारिश से पहले नगर निगम द्वारा शहर के नालों की सफाई का कार्य कराया जाता है। नालों की सफाई का कार्य ठेकेदारों के माध्यम से होता है। जिसके तहत प्रत्येक साल टेंडर प्रक्रिया की जाती है। लगभग दो महीने पहले शहर के 69 नालों की सफाई के लिए नगर निगम द्वारा दो करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव तैयार किया था। लेकिन ठेकेदारों के बीच प्रतिस्पर्धा का आलम यह था कि नाला सफाई का कार्य 57 फीसदी तक बिलो पर गया है। अर्थात दो करोड़ रुपये से अधिक का कार्य सिर्फ एक करोड़ रुपये में लिया गया था। ऐसे में एक करोड़ रुपये की धनराशि में शहर के 69 नालों की सफाई होने पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया था। जिसके चलते ठेकेदार धीमी गति करते हुए आसमान में टकटकी लगाए हुए बारिश का इंतजार कर रहे थे। रविवार को ठेकेदारों की मुराद पूरी र्हुुई। तेज बारिश ने महीनों से जमा सिल्ट को बहा दिया है। ऐेसे में शहर के अधिकांश नाले साफ किए बिना ही साफ हो गए हैं।
विज्ञापन

ठेकेदार कर रहे थे बारिश का इंतजार
ठेकेदारों द्वारा नालों की सफाई का कार्य काफी धीमी गति से किया जा रहा था। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कई बार निरीक्षण कर जल्द नाला सफाई करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन ठेकेदार तो बारिश का इंतजार कर रहे थे। रविवार की बारिश ठेकेदारों के लिए अमृत साबित हुई है। बारिश के पानी के तेज बहाव में अधिकांश नालों में जमा सिल्ट बह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक करोड़ रुपये का दिए गया था ठेका
शहर के 69 नालों में जमा सिल्ट को हटाने के लिए नगर निगम द्वारा एक करोड़ रुपये का ठेका दिया गया था। नाला सफाई की समय सीमा 15 जुलाई तय की गई थी। लेकिन समय सीमा गुजराने के बाद भी शहर के नालों की सफाई का कार्य पूरा नहीं किया गया था।

ठेकेदारों द्वारा 49 नालों की सफाई का दावा किया जा रहा है। जिसका सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन में नाला सफाई नहीं होने पर ठेकेदारों के भुगतान में कटौती की जाएगी।
शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed