फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The contractor will have 50 thousand fine

ठेकेदार को देना होगा 50 हजार जुर्माना

Sat, 18 Jul 2015 12:47 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
बारह जुलाई को रेलवे मालगोदाम में डाले खुले होने के कारण यार्ड से वापस खींचकर लाई गई मालगाड़ी के मामले में जिम्मेदार ठेकेदार को 50 हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा।
विज्ञापन

चौदह जुलाई की सुबह सीमेंट से भरी एक मालगाड़ी के मालगोदाम में खाली होने के बाद उसे पूर्वाह्न के समय खींचकर यार्ड में खड़ा कर दिया गया था।  नियम के तहत ठेकेदार के कर्मचारियों ने मालगाड़ी के अधिकांश वैगनों के डालों को बंद नहीं किया था, जो दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे थे। यार्ड में जब परिचालन के कर्मचारियों ने डाले खुले देखे तो शिकायत अपने अधिकारियों से की। बाद में मालगाड़ी को दुबारा खींचकर मालगोदाम लाया गया।  सीएंडडब्लू स्टाफ  से डालों को बंद कराया गया था। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी नीरज भटनागर ने बताया कि उक्त मामले के चलते दो घंटे तक रेल संचालन में व्यवधान रहा। इस कारण संबंधित ठेकेदार पर डैमरेज के तौर पर पचास हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed