फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The constable raped the relative of the female constable inside the police quarter

सिपाही ने पुलिस क्वार्टर के भीतर महिला सिपाही के रिश्तेदार से किया दुष्कर्म

Mon, 22 Nov 2021 10:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
The constable raped the relative of the female constable inside the police quarter
झांसी। पुलिस क्वार्टर के अंदर एक सिपाही ने महिला सिपाही की ननद संग दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी सिपाही पीड़िता को जान से मार देने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने मदद के लिए पुलिस से गुहार लगाई लेकिन, आरोप है कि पुलिस ने भी मदद नहीं बल्कि वीआईपी दौरे का हवाला देते हुए घटना को पांच दिन तक दबाए रही। एसएसपी के पास शिकायत पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई। रविवार देर-रात आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

कन्नौज निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहू सिपाही है। उसकी मदद के लिए कुछ दिन पहले वह अपनी पुत्री के साथ यहां आई थी। 16 नवंबर की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सिपाही गौतम (22) निवासी भोरजापुर थाना विशुनगढ़, कन्नौज ने उसकी पुत्री को बहाने से बुलाया। इसके बाद वह उसे अपने सरकारी क्वार्टर में घसीटकर ले गया। वहां उसका मुंह बंद करके सिपाही ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती को घटना के बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यह बात अपनी मां को बताई। घटना के बारे में परिजनों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। प्रधानमंत्री के झांसी आगमन के चलते पुलिस मामले को दबाए रही। जब मामला एसएसपी केे पास पहुंचा तब पांच दिन बाद जाकर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज किया। उधर, सोमवार को एसएसपी शिवहरि मीना ने भी घटना को लेकर पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed