{"_id":"615a0f478ebc3e1dde76edaf","slug":"the-condition-of-roads-going-to-school-jhansi-news-jhs205818090","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की ओर जाने वाली सड़कों की दशा सुधारी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की ओर जाने वाली सड़कों की दशा सुधारी जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रविवार को महिला शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम को ज्ञापन सौंपा, जिसके जरिये विद्यालयों तक जाने वालीं सड़कों के निर्माण व जीर्णोद्धार की मांग की।
संघ की जिलाध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में शिक्षिकाओं ने बताया कि बेसिक के स्कूलों तक पहुंचने वाली सड़कें खस्ताहाल हैं। इससे शिक्षकों को विद्यालय पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई शिक्षक खराब सड़कों की वजह से दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं। शिक्षिकाओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष को ऐसे कई विद्यालयों के नाम भी बताएं, जहां जाने वाली सड़कें दुर्दशाग्रस्त हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने शिक्षिकाओं को सड़कों के सुधार का आश्वासन दिया।
इस मौके पर महामंत्री दीपा यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, उपाध्यक्ष संगीता सिंह, संगठन मंत्री नंदिनी श्रीवास्तव, मंदाकिनी, मीडिया प्रभारी रंजन भारती, बीना वर्मा, भावना प्रजापति आदि मौजूद रहे।