फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The company is not interested in street light repair, 127 points in the dark

स्ट्रीट लाइट मरम्मत में कंपनी को दिलचस्पी नहीं, अंधेरे में 127 प्वाइंटस

Wed, 16 Feb 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The company is not interested in street light repair, 127 points in the dark
झांसी। खराब हो गई स्ट्रीट लाइट की देखरेख करने में कार्यदायी एजेंसी को कोई दिलचस्पी नहीं है। जिन स्थानों पर लाइट खराब हो रही है, उसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही। महानगर के विभिन्न मोहल्लों में कुल 127 प्वाइंटस पर लाइटें पिछले काफी समय से खराब पड़ी हुई हैं। इस वजह से कई महत्वपूर्ण सड़कें भी अंधेरे में डूबी हैं लेकिन, शिकायतों के बावजूद यह लाइटें दुरुस्त नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का जिम्मा एक निजी कंपनी के हवाले कर रखा है। इनकी मरम्मत के साथ ही इनको नियमित जलाने का काम भी एजेंसी के मार्फत होता है लेकिन, खराब लाइटों को ठीक कराने का काम एजेंसी की मनमर्जी पर हो गया है। इसी वजह से गणेश नगर, शिवाजी नगर, भगवंतपुरा तिराहा, मिशन कंपाउंड का भीतरी इलाका, छनियापुरा समेत अन्य स्थानों पर पिछले काफी समय से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है। मऊरानीपुर तिराहे के पास भी स्ट्रीट लाइट खराब है। अधिकांश जगहों पर एलईडी खराब है। नगर निगम में 127 प्वांइट्स के खराब होने की शिकायत पिछलेे एक माह से लंबित है लेकिन, यह शिकायतें आज तक दुरूस्त नहीं हुईं। नगर निगम एवं एजेंसी में स्ट्रीट लाइट के खंबों का बंटवारा न होने से भी इनकी मरम्मत में लापरवाही होती है। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम का कहना है कि जहां से शिकायतें आती हैं, उनको प्राथमिकता से दूर की जाती हैं। इन शिकायतों की निगरानी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed